{"_id":"67ee2c1d1e294f9ac508e83d","slug":"police-arrest-four-smugglers-for-smuggling-cattle-in-seoni-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2793822-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seoni News: पुलिस ने पिकअप से नागपुर ले जाए जा रहे सात मवेशियों को छुड़ाया, चार तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Seoni News: पुलिस ने पिकअप से नागपुर ले जाए जा रहे सात मवेशियों को छुड़ाया, चार तस्करों को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर मवेशियों और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए वाहन और मवेशियों की अनुमानित कीमत 8.25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने जब्त किया वाहन।
विज्ञापन
विस्तार
सिवनी जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से सात मवेशियों को छुड़ाया और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बंडोल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित अलोनिया टोल टैक्स के पास की।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: सीसीटीवी में चांटे मारती दिखी पत्नी, पति बोला- मुझे बचाओ... लात-घूसों से पीटती है, सुसाइड की देती है धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर अलोनिया टोल टैक्स के पास पहुंची पुलिस ने एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें छह नाटा (बैल) और एक बछड़ा क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। उनके सींग, मुंह, गला और पैर रस्सियों से कसकर बांधे गए थे। प्रारंभिक जांच में पता चला कि इन मवेशियों को नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन में सवार चार तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विनोद टेंभरे (37)वाहन चालक, आकाश भंवर (24), राजेश बरकड़े (26) और आकाश मड़ावी (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ के निवासी बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: शराबबंदी के बाद बदले नियम, अब कालभैरव को मदिरा का भोग लगाने वाले श्रद्धालुओं को यह करना होगा
मवेशी और वाहन जब्त, केस दर्ज
पुलिस ने मवेशियों और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए वाहन और मवेशियों की अनुमानित कीमत 8.25 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी अर्पित भैरम ने किया। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक अशोक सेन और अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
ये वीडियो भी देखें...

कमेंट
कमेंट X