{"_id":"69cb301b21bc50a2470d1455","slug":"simaria-bus-accident-26-injured-discharged-transported-to-village-by-ambulance-some-still-critical-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4110033-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: सिमरिया बस हादसे के बाद अब सुधर रही हालत, 26 घायल डिस्चार्ज; कुछ की हालत अब भी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: सिमरिया बस हादसे के बाद अब सुधर रही हालत, 26 घायल डिस्चार्ज; कुछ की हालत अब भी गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 08:06 AM IST
विज्ञापन
सार
सिमरिया बस हादसे में दस लोगों की मौत के बाद अब राहत की खबर सामने आई है, जहां 26 घायलों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि कुछ मरीजों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है।
सिमरिया हादसे में घायल मरीजों की घर वापसी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित सिमरिया मंदिर के समीप 26 मार्च को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद अब राहत की तस्वीर सामने आने लगी है। बस और पिकअप वाहन की टक्कर में 10 लोगों की मौत के बाद मचे हाहाकार के बीच अब घायलों के स्वस्थ होने की खबरें परिजनों को सुकून दे रही हैं।
Trending Videos
जिला अस्पताल में भर्ती 41 घायलों में से 26 मरीजों को सोमवार को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने सभी मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए उनके गांव तक सुरक्षित पहुंचाने की व्यवस्था की, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. सुशील दुबे ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की अलग-अलग टीमों द्वारा इलाज शुरू किया गया था। लगातार निगरानी, दवाइयों और समय पर उपचार के कारण 26 मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी देने योग्य पाया गया। उन्होंने बताया कि डिस्चार्ज से पहले सभी मरीजों की पूरी जांच की गई, ताकि घर जाने के बाद उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को सिर्फ छुट्टी देकर नहीं छोड़ा, बल्कि उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाई। 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सभी 26 मरीजों को उनके गांव तक पहुंचाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की समस्या को देखते हुए यह पहल मरीजों और उनके परिवारों के लिए काफी राहत भरी रही। कई परिजनों ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार भी जताया।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: उज्जैन में झमाझम बारिश के साथ ओले गिरे, गर्मी और उमस से राहत, शहरवासी खुश पर किसानों की बड़ी चिंता
घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके चेहरे में गंभीर फ्रैक्चर था, जिसके चलते उसे SICU में भर्ती किया गया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल रायचुर और उनकी टीम ने महिला का जटिल ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा है और अब महिला की हालत पहले से बेहतर है, उसे अभी भी निगरानी में रखा गया है।
जिला अस्पताल में अभी भी कुछ मरीजों का इलाज जारी है। इनमें ऐसे मरीज शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें लंबे समय तक इलाज की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी मरीजों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी रिकवरी के अनुसार ही आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन मरीजों को बेहतर इलाज के लिए नागपुर रैफर किया गया था, वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन मरीजों की स्थिति स्थिर है और लगातार सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि 26 मार्च को सिमरिया मंदिर के पास हुए इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 41 लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा था। घायलों के स्वस्थ होकर घर लौटने से जहां एक ओर परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का दर्द अभी भी कम नहीं हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि हादसे के बाद से ही सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने की कोशिश की गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, दवाइयों और संसाधनों की पूरी व्यवस्था की गई, जिससे अधिकतर मरीजों को समय पर राहत मिल सकी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X