{"_id":"6a7da4f800f184b1b90db027","slug":"the-gambling-was-going-on-in-the-light-of-battery-led-the-police-raided-the-gambling-was-going-on-in-the-light-of-battery-led-the-police-raided-the-stampede-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4607832-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: जंगल में एलईडी की रोशनी में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा, 60 लाख की संपत्ति जब्त; 15 जुआरी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: जंगल में एलईडी की रोशनी में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा, 60 लाख की संपत्ति जब्त; 15 जुआरी गिरफ्तार
Thu, 13 Aug 2026 06:26 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:26 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में पुलिस ने बिछुआ जंगल में जुए के अड्डे पर छापा मारकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। 1.53 लाख रुपये नकद, 13 मोबाइल, पांच चारपहिया वाहन समेत करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
अमरवाड़ा थाने में जब्त कार और पकड़े गए आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। ग्राम बिछुआ के जंगल में तड़के करीब 5 बजे पुलिस ने दबिश देकर 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अंधेरे जंगल में बैटरी और एलईडी बल्ब की रोशनी में ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे थे। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिछुआ के जंगल में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तड़के दबिश दी। मौके से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1 लाख 53 हजार 230 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
पढ़ें: एमपी के इस शहर में क्यों बस के आगे खड़ी हो गईं छात्राएं, SDM को आना पड़ गया
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 मोबाइल फोन और पांच चारपहिया वाहन भी जब्त किए। इनमें महिंद्रा TUV 300, फोर्ड कार, टाटा सफारी, महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते, एक्साइड बैटरी, 10 वॉट का एलईडी बल्ब और 10 फीट वायर भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये है।
कार्रवाई के दौरान सिंगोडी निवासी कम्मू चौरे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में अपराध क्रमांक 554/2026 के तहत जुआ एक्ट की धारा 13 में प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कार्रवाई के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उइके, भोला वानखेड़े, राजकुमार लोधी, संदीप वानखेड़े, नीलेश श्रीवास्तव, सकिल मंसूरी, धनराज चौहान, आवेद मोहम्मद, श्याम चौधरी, मोहित विश्वकर्मा, जीशान मंसूरी, मनमोहन धुर्वे, अमन शर्मा, राजा मालवी और अजय उर्फ पप्पू साहू के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे के नेतृत्व में की गई। टीम में उप निरीक्षक विजेंद्र मार्को, उप निरीक्षक राघवेंद्र उपाध्याय, एएसआई पवन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
