सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two minor tribal girls , accused booked under POCSO and SC/ST Act

छिंदवाड़ा में दरिंदगी: दो आदिवासी बच्चियों से दुष्कर्म, लोगों ने कलेक्ट्रेट घेरा; बुलडोजर कार्रवाई की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

छिंदवाड़ा जिले में दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ। घटना से आक्रोश फैल गया। संगठनों ने प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई, बुलडोजर कार्रवाई, सुरक्षा व फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग की। प्रशासन पर दबाव बढ़ा है।

Two minor tribal girls , accused booked under POCSO and SC/ST Act
अपराध से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सगीर खान के खिलाफ पॉक्सो Act और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों में न्याय की मांग तेज हो गई है।

Trending Videos


घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए उन्होंने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, लेकिन उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी अवैध अतिक्रमण कर मकान बनाकर बेचने का काम करता है और उसका वर्तमान निवास भी कथित रूप से अवैध निर्माण पर बना हुआ है। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया जाए, ताकि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम पर जमकर हंगामा, पार्षद रुबीना बोलीं- एक बाप की औलाद हो तो...

आरोपी आदतन अपराधी, पहले भी हो चुकी कार्रवाई
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सगीर खान क्षेत्र का कुख्यात और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और प्रशासन द्वारा उस पर जिलाबदर जैसी कार्रवाई की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी रेत और कोयले के अवैध कारोबार से भी जुड़ा रहा है और लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इतने गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड के बावजूद वह खुलेआम कैसे घूम रहा था।

गरीब परिवार, मां का साया नहीं
मामले ने इसलिए भी लोगों को झकझोरा है, क्योंकि पीड़ित बच्चियां बेहद गरीब आदिवासी परिवार से हैं। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता विकलांग और असहाय बताए जा रहे हैं। ज्ञापन में संगठनों ने इस बात का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चियों को विशेष सुरक्षा और सरकारी संरक्षण दिया जाए, ताकि वे बिना भय के न्याय प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

तीन बड़ी मांगें सामने आईं
प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने प्रशासन के सामने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने मांग की कि आरोपी के अवैध निर्माण पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई, पीड़ित बच्चियों को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और पुनर्वास और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द सजा सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन पर बढ़ा दबाव
घटना के बाद प्रशासन पर तेजी से कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। वहीं, संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed