सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Congress workers celebrated Barwani District President joining BJP

MP News: जिला अध्यक्ष BJP में शामिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा- अच्छा हुआ फूल छाप कांग्रेसी गया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले रहे थे।  इधर, जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके भाजपा में शामिल होने का जश्न मना रहे थे।

Congress workers celebrated Barwani District President joining BJP
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनके भाजपा में जाने की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोर्ट चौराहे पर आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अच्छा हुआ जो फूल छाप कांग्रेसी चला गया।  

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

  
दरअसल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार बुधवार को भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ले रहे थे और इधर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके भाजपा में शामिल होने का जश्न मना रहे थे। भाजपा में शामिल होने को लेकर वीरेंद्र दरबार ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चार में से तीन सीटें कांग्रेस उनकी वजह से ही जीत पाई थी, लेकिन राम मंदिर मुद्दे के समय कांग्रेस की नीतियों को लेकर उनकी आस्था आहत हुई है, जिसके चलते वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी भावनाएं 35 दिन बाद क्यों आहत हुईं। इतने दिन से वह क्या कर रहे थे और अगर उनके दम पर ही चुनाव जीते गए हैं तो वे यह बात पहले बताते तो उन्हें पूरे प्रदेश में घुमाया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed