फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two sisters who went to immerse flowers of Lord Shiva died by drowning in a pond.

Maihar News: भोलेनाथ के पुष्प विसर्जित करने गई दो बहनों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया शोक

Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 11:23 PM IST
सार

सावन सोमवार को मैहर के धतुआ गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए फूलों का विसर्जन करने तालाब पहुंची 15 वर्षीय खुशी कोरी और 11 वर्षीय प्रिया कोरी गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two sisters who went to immerse flowers of Lord Shiva died by drowning in a pond.
दो की मौत

विस्तार

सावन सोमवार के पावन अवसर पर मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र से बेहद दुखद खबर सामने आई है। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ग्राम धतुआ में तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियां भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए गए फूलों का विसर्जन करने तालाब पहुंची थीं। हादसे में 15 वर्षीय खुशी कोरी और 11 वर्षीय प्रिया कोरी की जान चली गई। दोनों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


फूल विसर्जन के दौरान गहरे पानी में गईं
जानकारी के अनुसार, सावन सोमवार के अवसर पर खुशी और प्रिया भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए गए फूलों का विसर्जन करने गांव के तालाब पहुंची थीं। फूल विसर्जन के दौरान अचानक एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख दूसरी बच्ची बचाने के प्रयास में पानी में आगे बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सराफा व्यापारी से करोड़ों की लूट:  सातवां आरोपी भी 20 तक पुलिस रिमांड पर, आठवें में इंदौर में की जा रही तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने शुरू की तलाश
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब में दोनों बच्चियों की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।


अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गांव में मातम
एक ही परिवार की दो बच्चियों की एक साथ मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सावन सोमवार पर धार्मिक कार्य के लिए घर से निकली दोनों बच्चियों की दर्दनाक मौत ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है। हादसे ने तालाब और अन्य जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed