सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Crime Branch Crackdown on Narcotics in Bhopal Three Traffickers Arrested with 1.630 kg of Charas

भोपाल में नशे को लेकर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: 1.630 किलो चरस के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर 1.630 किलोग्राम चरस जब्त कर महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

Crime Branch Crackdown on Narcotics in Bhopal Three Traffickers Arrested with 1.630 kg of Charas
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने चरस तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एमपी नगर स्थित गायत्री मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में एक्टिवा पर खड़ा है और मादक पदार्थ बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया।

Trending Videos

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंजूर मोहम्मद खान उर्फ जुनेद (39) निवासी हवा महल, इमामीगेट बताया। तलाशी में उसके पास से करीब 125 ग्राम चरस, एक मोबाइल फोन और एक्टिवा जब्त की गई। आगे पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह चरस शाहजहांनाबाद निवासी नौशीन खान से खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: उज्जैन में बड़ा फर्जीवाड़ा: महाकाल भस्म आरती में VIP एंट्री के लिए फर्जी IAS बना युवक गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल

इसके बाद पुलिस ने नौशीन खान के घर दबिश देकर उसे और उसके पति जावेद खान को गिरफ्तार किया। मकान की तलाशी के दौरान वॉशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाकर रखे बैग से 1.501 किलोग्राम चरस बरामद हुई। कुल मिलाकर दोनों जगहों से 1.630 किलोग्राम चरस जब्त की गई। पूछताछ में नौशीन ने घर से चरस बेचने की बात स्वीकार की, जबकि जावेद बाहरी सप्लायर से माल लाने का काम करता था। जावेद पर पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसी कड़ी में कमला नगर पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाली एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर गंगानगर झुग्गी क्षेत्र में दबिश देकर महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रेखा गौंड उर्फ पूजा बताया। तलाशी में उसकी साड़ी में छिपाई गई प्लास्टिक बोरी से 467 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिला ने बताया कि वह सस्ते में गांजा खरीदकर बस्तियों में ऊंचे दाम पर बेचती थी। पुलिस अब उसके सप्लायर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed