सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News: Blood ties turn violent over jewellery dispute; elder brother critically injured in axe attack

खून से लाल हुए 'खून' के रिश्ते: जेवरों के बंटवारे में छोटे भाई ने बड़े पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
सार

संपत्ति और जेवरों के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद हिंसक रूप ले बैठा। बंटवारे को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

Damoh News: Blood ties turn violent over jewellery dispute; elder brother critically injured in axe attack
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के दमोह देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सीतानगर में मंगलवार सुबह पारिवारिक संपत्ति और सोने-चांदी के जेवरों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



जानकारी के अनुसार सीतानगर निवासी 53 वर्षीय अशरफ खान पिता मेहरून सुल्तान खान का अपने सगे भाई जलील खान से परिवार में रखे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। घायल अशरफ खान ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान हजरत खान और हल्ले खान ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि इसी बीच जलील खान ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अशरफ खान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Damoh: इंस्टाग्राम पर 'हिंदू' बनकर नाबालिग से बढ़ाई नजदीकी; पहचान खुलते ही मचा बवाल, धर्मांतरण की थी तैयारी
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भर्ती कर लिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. दिवाकर पटेल ने बताया कि घायल का उपचार जारी है तथा चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों भाई एक ही परिवार में साथ रहते थे, लेकिन संपत्ति और जेवरों के बंटवारे को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था। मंगलवार को यही विवाद इस हद तक बढ़ गया कि मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया। परिवार के भीतर हुए इस खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed