{"_id":"68dcf75a2d146c4bb60562f4","slug":"13-gamblers-including-the-son-of-the-municipal-chairman-were-arrested-for-gambling-damoh-news-c-1-1-noi1223-3468915-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: जुआ खेलते नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, दो लाख की नगदी और तीन बाइकें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: जुआ खेलते नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, दो लाख की नगदी और तीन बाइकें जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह में कोतवाली पुलिस ने महाकाली चौराहे के पास जुआ फड़ पर छापा मारकर नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे सहित 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 1.98 लाख नकद, तीन बाइक, 11 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त की गईं। कुल सात लाख 18 हजार का माल बरामद हुआ।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन
विस्तार
दमोह कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात एक बड़े जुआ फड़ पर छापा मारा। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे सहित 13 जुआरियों को पकड़ा गया है। इनके पास से 1 लाख 98 हजार रुपए नकद, तीन महंगी बाइकें, 11 मोबाइल और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपी महाकाली चौराहे के पास देवी पंडाल के समीप जुआ खेल रहे थे।
Trending Videos
मुखबिर की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से सात लाख 18 हजार रुपए का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Love Jihad Case: 'विवाहिता बहन' से कर लिया निकाह, कुरान पढ़ने का दबाव डाला, सुसाइड से मचा बवाल तो चला बुलडोजर
13 जुआरी पकड़े गए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार और कोतवाली लेकर आए। पकड़े गए आरोपियों में शिव नगर निवासी शिवम गर्ग पिता राकेश कुमार गर्ग, नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे शिवम राय, नया बाजार नंबर पांच निवासी हेमंत जैन पिता ज्ञानचंद्र जैन, महाकाली चौराहा निवासी सौरभ साहू पिता सीताराम साहू, फुटेरा वार्ड नंबर 4 निवासी चक्रेश नामदेव पिता पुरुषोत्तम नामदेव, पुराना बाजार नंबर 2 निवासी गौरव ताम्रकार पिता राजेंद्र ताम्रकार का नाम शामिल है।
इसी तरह सिविल वार्ड नंबर 4 निवासी हर्ष पटेल पिता आशीष पटेल, असाटी वार्ड निवासी विशू वर्मा पिता विपिन वर्मा, असाटी वार्ड निवासी दीपांशु जैन पिता स्वर्गीय अभय कुमार जैन, फुटेरा वार्ड नंबर 5 निवासी रमेश रैकवार पिता स्वर्गीय कोदू लाल रैकवार, फुटेरा वार्ड नंबर 3 निवासी हेमंत प्रजापति पिता ख्यालीराम प्रजापति, बांसा निवासी श्रेयांश जैन पिता अनिल जैन और असाटी वार्ड निवासी नयन जैन पिता अरविंद जैन का नाम शामिल है। पुलिस ने देर रात सभी आरोपियों को पकड़ने के बाद उनके वाहन, मोबाइल और नकदी जब्त कर लिए थे। आरोपियों को भागने का मौका भी नहीं मिला और पकड़े गए।

कमेंट
कमेंट X