{"_id":"684ac084bdc4f7a72a0acd9b","slug":"28-policemen-transferred-after-approval-of-the-minister-in-charge-damoh-news-c-1-1-noi1223-3051536-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद महकमे में तबादले, तीन थाना प्रभारी सहित 25 पुलिसकर्मी इधर से उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद महकमे में तबादले, तीन थाना प्रभारी सहित 25 पुलिसकर्मी इधर से उधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह जिले में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की स्वीकृति के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने तीन थाना प्रभारी, एक चौकी प्रभारी, दो एएसआई, छह प्रधान आरक्षक और 16 आरक्षकों के तबादले किए। अधिकांश पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही स्थान पर थे।
एसपी कार्यालय
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जिला पुलिस बल में बड़ा बदलाव हो गया और दो दर्जन से अधिक अधिकारी-कर्मचारी उधर से उधर हो गए हैं। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में तीन थाना प्रभारी, एक चौकी प्रभारी, 2 एएसआई, 6 प्रधान आरक्षक और 16 आरक्षक शामिल हैं। इस स्थानांतरण को कई मायनों से देखा जा रहा है, क्योंकि अधिकांश पुलिसकर्मी एक ही स्थान पर काफी समय से तैनात थे।
Trending Videos
ये भी पढ़ें-संबल योजना की अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रुपये कल सीएम कल करेंगे अंतरित
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार के अनुमोदन के बाद यह आदेश जारी किया गया। इसमें थाना प्रभारी तारादेही राजीव पुरोहित को सिंग्रामपुर चौकी भेजा गया है। नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर को थाना तेजगढ़ और तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल को थाना नोहटा में तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर आलोक त्रिपुडे को तारादेही थाने का प्रभारी बनाया गया है।
एएसआई राधे प्रसाद को थाना मडियादो से थाना रजपुरा और एएसआई संतोष तिवारी को कोतवाली से रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। प्रधान आरक्षकों में भानु उपाध्याय को मडियादो से दमोह देहात, महेश यादव को यातायात से कोतवाली, सूर्यकांत पांडे को कोतवाली से रक्षित केंद्र भेजा गया है। प्रमोद चौबे को कोतवाली से पटेरा, अजय पटेल को दमोह देहात से तेजगढ़ और सूरज सिंह लोधी को नोहटा से रक्षित केंद्र में तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें- गर्भवती महिला के पति को नर्स ने बस रुकवाकर पीटा, एसपी के पास पहुंचा पीड़ित, जाने मामला
इसके अलावा 16 आरक्षकों को भी जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नई तैनाती दी गई है। इनमें संकेत कुमार तिवारी, प्रियंका दबे. प्रताप सिंह ठाकुर, कपिल तिवारी, बृजेंद्र मिश्रा, विशाल सैनी, इंद्रजीत ठाकुर, नागेंद्र सिंह ठाकुर, दीपक गौड़, नरेंद्र पटेरिया, आकाश पाठक, जितेंद्र पटेल, यशवंत सिंह और कमलेश पटेल शामिल हैं। काफी दिनों के बाद इतने बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों को यहां से वहां किया गया है। वहीं दमोह जिले को करीब एक साल बाद प्रभारी मंत्री मिला है अभी तक यहां कोई भी मंत्री नहीं था।

कमेंट
कमेंट X