सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Case filed against 30 people for attempting to burn a policeman alive

Damoh News: पुलिसकर्मी और डायल-100 के पायलट को जिंदा जलाने का प्रयास, 30 पर केस दर्ज, घटना स्थल पर पहुंचे एसपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Wed, 11 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
सार

घायल आरक्षक बलराम ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वह घर नहीं जाएगा और आत्महत्या कर लेगा। हालांकि, एसपी के मौके पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई से वह संतुष्ट नजर आया।

Case filed against 30 people for attempting to burn a policeman alive
घटना स्थल पर मौजूद एसपी
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक और डायल-100 के पायलट से मारपीट कर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने अब तक 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुतकीर्ति सोमवंशी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Trending Videos


घायल आरक्षक बलराम ठाकुर ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:00 बजे डायल-100 पर पैरवारा गांव निवासी इंदर सिंह की शिकायत आई थी। उसने बताया कि कुछ लोग अवैध रूप से जेसीबी मशीन से उसके खेत पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पर बलराम ठाकुर और पायलट मनोज राजपूत मौके पर पहुंचे। जैसे ही वे खेत में पहुंचे, वहां मौजूद धन्ना सिंह और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और कहा, इंदर सिंह लोधी ने तुम्हें पैसे देकर बुलवाया है। अब देखेंगे क्या कर लोगे। वहां पहले से 30-40 लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिसकर्मियों को जबरन शराब पिलाई, मारपीट की और वहां खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। फिर उन्होंने वीडियो बनाकर उन्हें धमकाया कि कबूल करो कि नशे में तुमने ही ट्रैक्टर जलाया है। जब आरक्षक ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने की कोशिश की, तो फिर से मारपीट की गई और दोनों को जलते ट्रैक्टर की ओर धकेल दिया गया। हालांकि, कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया। इसके बाद वे किसी तरह भागकर मगरोन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। फिर सीधे एसपी निवास जाकर घटना का विवरण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किसी भी तरह प्यार पाने की जिद ने बनाया कातिल! सोनम के आखिरी कदम से हर कोई दहला

घायल आरक्षक बोला- आरोपियों के मोबाइल में वीडियो
घायल आरक्षक बलराम ने बताया कि घटना के वीडियो आरोपियों के मोबाइल में रिकॉर्ड हैं। यदि पुलिस इन मोबाइलों को जब्त कर ले, तो सच्चाई सामने आ सकती है। पुलिस ने कल्याण उर्फ बब्बी और शालिग्राम पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 30 नामजद और अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आत्महत्या की चेतावनी दी
घायल आरक्षक बलराम ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वह घर नहीं जाएगा और आत्महत्या कर लेगा। हालांकि, एसपी के मौके पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई से वह संतुष्ट नजर आया।

घटना स्थल पर मौजूद एसपी

घटना स्थल पर मौजूद एसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed