{"_id":"6a48ea0d215e2a779a0820e8","slug":"deer-injured-in-dog-attack-damoh-forest-team-reaches-late-damoh-news-c-1-1-noi1513-4465713-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: दमोह में कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर घायल, गड्ढे में गिरा; सूचना के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: दमोह में कुत्तों के हमले में हिरण गंभीर घायल, गड्ढे में गिरा; सूचना के घंटों बाद पहुंची वन विभाग की टीम
Sat, 04 Jul 2026 05:06 PM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 05:06 PM IST
सार
दमोह मांगंज वार्ड में कुत्तों के हमले में एक हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया। बचने के प्रयास में वह गड्ढे में गिर पड़ा। स्थानीय युवक पप्पू पटेल ने उसे सुरक्षित रखा। सूचना के घंटों बाद वन विभाग की टीम पहुंची। हिरण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
वन अमले ने सुरक्षित भेजा अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह के देहात थाना क्षेत्र के मांगंज वार्ड-5 स्थित सेंट नॉर्मल स्कूल के पास धुबा तला क्षेत्र में शनिवार को एक हिरण कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों से बचने के दौरान हिरण भागते-भागते एक गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की टीम के देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
कुत्तों से बचते हुए गड्ढे में गिरा हिरण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे कुछ आवारा कुत्तों ने हिरण का पीछा कर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहा हिरण रामदास पटेल की जमीन पर बने गड्ढे में गिर पड़ा। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उठने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन
स्थानीय युवक ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी पप्पू पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम कई घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान पप्पू पटेल ने घायल हिरण को गड्ढे से बाहर निकालकर अपने घर में सुरक्षित रखा, ताकि कुत्ते दोबारा उस पर हमला न कर सकें।
विज्ञापन
पढ़ें: बुजुर्ग का चल रहा था अंतिम संस्कार, तभी उफान पर आया नाला; दूसरी जगह बनाई गई चिता फिर भी बह गया अधजला शव
डीएफओ के नेतृत्व में पहुंची टीम
सूचना के बाद जिला वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल हिरण को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक कार्रवाई की और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना के वास्तविक कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
उपचार जारी, हालत पर रखी जा रही नजर
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण का उपचार कराया जा रहा है। उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उपचार के बाद उसकी स्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वन विभाग समय पर पहुंचता तो घायल वन्यजीव को और जल्दी राहत मिल सकती थी।
