बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Suspicious-Death-In-Damoh-Payment-Dispute-Leads-To-Police-Investigation

Damoh: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 09:32 PM IST
Suspicious-Death-In-Damoh-Payment-Dispute-Leads-To-Police-Investigation
दमोह जिले के गेसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक के गले पर फांसी के फंदे जैसे निशान मिले हैं, इसलिए आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खेत पर बेहोशी की हालत में मिला युवक
जानकारी के अनुसार गेसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी संतोष अहिरवार (40) पिता घनसु अहिरवार गुरुवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें तत्काल हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप- पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट
मृतक के बड़े भाई कूरा अहिरवार ने आरोप लगाया कि संतोष ने गांव के ही बाबा और चिरकोटी अहिरवार को ब्याज पर पैसे दिए थे। खेत की बोनी के लिए जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों ने देने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि संतोष ने करीब तीन एकड़ जमीन बेचकर यह रकम उधार दी थी।

पढ़ें:  बालाजी के दर्शन, यज्ञ-हवन में आहुति के साथ 11 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीष

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह संतोष का फोन आया था, जिसमें उसने कहा कि खेत पर उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा मिला। उसे पहले घर लाया गया, पानी पिलाया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी बोली- पति ने फोन कर कहा था, 'ये लोग मुझे मार रहे हैं'
मृतक की पत्नी शांति अहिरवार ने भी गांव के दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति ने दोनों को ब्याज पर पैसे दिए थे, लेकिन वे रकम वापस नहीं कर रहे थे। गुरुवार सुबह पति ने फोन कर बताया था कि दोनों लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन बंद हो गया। जब परिवार खेत पहुंचा तो संतोष बेहोशी की हालत में मिले।

गले पर मिले फंदे के निशान, पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी कर रही जांच
गेसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि हटा थाना से सूचना मिली थी कि हिनौता निवासी संतोष अहिरवार की फांसी लगाने से मौत हुई है। मौके पर जांच के दौरान युवक के गले पर फंदे जैसे निशान पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस आत्महत्या की संभावना सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए मारपीट और पैसों के लेनदेन संबंधी आरोपों को भी गंभीरता से जांच में शामिल किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं गांव में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट में बारिश की वजह से सड़के जलमग्न

Bilaspur: पंजाब से संचालित चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

02 Jul 2026

अवाहदेवी: बगवाड़ा पंचायत ग्राम सभा में विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना पर हुई चर्चा

पठानकोट में आटो चालक ने यात्री को लूटा, बस स्टैंड छोड़ने का कहकर कहीं ओर ले गया

फरीदाबाद में बदलते मौसम और खराब खानपान के चलते लगातार पथरी के मरीजों की हो रही बढ़ोतरी

02 Jul 2026
विज्ञापन

Video: सोलन में फिर शुरू हुई मानसून की बारिश

02 Jul 2026

Rampur Bushahr: पंचायत समिति रामपुर में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कब्जा

02 Jul 2026
विज्ञापन

अब ट्रस्ट कर्मी और सुरक्षाकर्मियों की भी हो रही तलाश

02 Jul 2026

फर्रुखाबाद टीईटी परीक्षा: 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों का प्रवेश

02 Jul 2026

प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से टिकटों की कालाबाजारी, आरपीएफ ने दलाल दबोचा

02 Jul 2026

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 100 महिला को मिला सिलाई मशीन

02 Jul 2026

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा

02 Jul 2026

सड़क पर जान जोखिम में डालकर रील बना रहे किशोर, राहगीरों में दहशत

02 Jul 2026

घर-घर पहुंचेंगी योजनाएं, बीडीओ ने ग्रामीणों को बताई सरकार की योजनाएं

02 Jul 2026

कानपुर: पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ठेकेदार को कोसा

02 Jul 2026

कानपुर: सिंहपुर में ग्राम सचिवालय के बाहर कूड़े के ढेर, खड़े-खड़े कबाड़ हो रहीं कूड़ा गाड़ियां

02 Jul 2026

Meerut: मिठाई कम देने के विवाद पर बवाल, दुकानदार ने ग्राहकों को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल

02 Jul 2026

Meerut: मवाना में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश, जलभराव ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल

02 Jul 2026

Meerut: टीईटी परीक्षा खत्म होते ही माल रोड पर लगा लंबा जाम, वाहनों की रफ्तार थमी

02 Jul 2026

Meerut: टीईटी परीक्षा खत्म होते ही केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, हॉवर्ड प्लास्टेड स्कूल से निकले परीक्षार्थी

02 Jul 2026

Bareilly: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू, डीआईजी अजय साहनी ने अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

02 Jul 2026

गोताखोरों की टीम ने किया सर्च, तेज बहाव बना बाधा

02 Jul 2026

Video: सरकारी सीबीएसई स्कूलों में सेवारत शिक्षकों की नियुक्ति पर शिक्षा मंत्री का बयान, जानें क्या कहा

02 Jul 2026

श्रीनगर में रुक-रुककर बारिश से मौसम सुहावना, अलकनंदा का जलस्तर सामान्य से थोड़ा बढ़ा

02 Jul 2026

कानपुर: आतंक का पर्याय रही विकास दुबे की हवेली अब खंडहर, ग्रामीणों के कब्जे की चर्चाओं से फिर सुर्खियों में

02 Jul 2026

संभल: 101 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में ईओ गिरफ्तार

02 Jul 2026

25 जुलाई तक कांवड़ मेले की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश

02 Jul 2026

स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक,video

02 Jul 2026

Faridabad: पार्क के बाहर संदिग्ध अवस्था में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

02 Jul 2026

कानपुर में टीईटी परीक्षा पर पुलिस की पैनी नजर, पुलिस आयुक्त ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

02 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed