Damoh News: दमोह के गांव में खुदाई के दौरान मिली सैकड़ों साल प्राचीन प्रतिमाएं, दसवीं शताब्दी की होने का दावा
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दोनी गांव में खुदाई के दौरान 10वीं–11वीं शताब्दी की प्राचीन प्रतिमाएं मिली हैं। पुरातत्व विभाग की टीम को ब्रह्म, विष्णु, शिव, पार्वती, अर्धनारीश्वर और अन्य मूर्तियां प्राप्त हुईं। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा, यह क्षेत्र भविष्य में पर्यटन स्थल बनेगा।
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दोनी गांव में खुदाई के दौरान 10वीं–11वीं शताब्दी की प्राचीन प्रतिमाएं मिली हैं। पुरातत्व विभाग की टीम को ब्रह्म, विष्णु, शिव, पार्वती, अर्धनारीश्वर और अन्य मूर्तियां प्राप्त हुईं। पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा, यह क्षेत्र भविष्य में पर्यटन स्थल बनेगा।
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के दोनी गांव में खुदाई के दौरान सैकड़ों साल प्राचीन प्रतिमाएं मिली हैं, जो दसवीं और ग्यारहवीं शताब्दी के समय की बताई जा रही है। इस बात की जानकारी खुद पर्यटन मंत्री द्वारा दी गई है। पुरातत्व विभाग द्वारा यहां खुदाई कराई जा रही है। इस क्षेत्र में ऐसी ऐसी सम्पदा और धरोहर जमीन के अंदर से निकल रही है जिसके बारे में लोगों ने अपने बुजुर्गों से ही सुना था।
जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा ब्लॉक दोनी गांव में स्थानीय विधायक और पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के आदेश अनुसार संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल की आयुक्त उर्मिला शुक्ला के निर्देशन में ग्राम दोनी में मढ़ा क्रमांक एक का पुरातत्वीय प्रविधि से मलबा सफाई का कार्य पीसी महोबिया उपसंचालक ग्वालियर द्वारा किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर खत्म, दक्षिणी जिलों में अगले 3 दिन हल्की बारिश का अनुमान
पूर्व में मिले थे मठ
ग्राम दोनी में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के निर्देश पर पुरातत्व विभाग कार्य कर रहा है। यहां पुरानी बाबडी मठ को नया आकार दिया जा रहा है। खुदाई के दौरान अनेक तरह के अवशेष और मूर्तियां निकल रही हैं जिससे तेंदूखेड़ा ब्लॉक का नाम प्रदेश भर में प्रसिद्ध हो रहा है। अब खुदाई के दौरान कई भगवानों की प्रतिमाएं जमीन से निकली है। साथ ही हाथी की मूर्ति भी मिली है। वहीं पुरावत विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना राजमंत्री को दी है।
राज्यमंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा है जवेरा विधानसभा अनेक प्राचीन धरोहरों से भरी पड़ी है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा दोनी ग्राम में खुदाई के दौरान अनेक तरह की प्राचीन मूर्ति मठ जमीन के अंदर मिलने की जानकारी मिली है। यह क्षेत्र के लिए काफी हर्ष की बात है भविष्य में यह स्थान पर्यटन के रूप में प्रसिद्ध होगा।

कमेंट
कमेंट X