सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Monsoon arrived on time, farmers are busy sowing crops in the fields

Damoh News: कई साल बाद समय पर आया मानसून, अच्छी फसल की उम्मीद में बोवनी कर रहा किसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले में समय पर मानसून आने से किसानों में खुशी है। लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और खेतों में नमी आ गई है। किसानों ने जुताई, बुआई और फसल रोपाई का कार्य शुरू कर दिया है। इस वर्ष अच्छी उपज की उम्मीद जताई जा रही है। 

Monsoon arrived on time, farmers are busy sowing crops in the fields
खेतों में जुताई करते किसान
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

समय पर मानसून आने से दमोह जिले में लगातार बारिश हो रही है। रविवार सुबह भी बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। समय पर मानसून आने से किसान काफी खुश हैं और किसानी के काम में जुट गए हैं। किसानों का कहना है कई साल बाद समय पर मानसून आया है।

Trending Videos


जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक की 90 प्रतिशत आबादी किसानी पर निर्भर है और बारिश के मौसम में सभी अपने खेतों में रोजगार के रूप में कार्य करना शुरू कर देते हैं। इस समय धान और मक्का की फसल सर्वाधिक बोई जाती है। किसानों से चर्चा करने पर पता चला पूर्व में सभी किसान धान की फसल बोते थे, लेकिन अब धान के साथ मक्का का अच्छा दाम मिल रहा है। इसलिए मक्का की फसल पर किसान ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। बारिश होने के बाद किसानों ने खेतों में सोयाबीन और रोपा वाली फसल लगानी शुरू कर दी है। यह फसल जब अंकुरित होकर बड़ी हो जाती है तो उसको पुनः खेत से निकालकर दूसरे स्थानों पर लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां

जुताई, बुआई का कार्य शुरू
रविवार की सुबह हुई बारिश के बाद किसानों ने अपने खेतों में जुताई का कार्य शुरू कर दिया है। कोई खेतों में टैक्टर से बुआई करवाने लगा है तो कोई हल बखर से खेतों की जुताई के लिए निकल गया। किसानों ने रविवार को पूरे दिन खेतों में रहकर कार्य किया और बताया अब खेती का कार्य आरंभ हो गया है। बारिश भी पूर्व में दो बार हो चुकी है, जिसके बाद खेतों में भी नमी आ गई है। किसान कमल यादव ने बताया बारिश के बाद खेती किसानी का कार्य शुरू हो गया है। अब ग्रामीणों का पूरा समय खेतों में बीतेगा। जुताई के बाद अब किसान खेत की मेड व्यवस्था में लग जाएगा। तेज बारिश से पानी को किस तरह से निकाला जाएगा यह सभी व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- अमर उजाला संवाद इस बार मध्य प्रदेश में, कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्टर करें

किसान खुज्जी गौड़ ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में नमी आ गई है बुआई के लिए अभी समय बहुत अच्छा है मौसम भी ठंडा है। मानसून ने सही समय पर दस्तक दी है। अनुमान है इस वर्ष खेतों में उपज अच्छी पैदा होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अपने कच्चे मकानों में सुधार कार्य करना आरंभ कर दिया है। जिस तरह से चार,पांच घंटे लगातार बारिश हो रही है गर्मी पूर्ण रूप से खत्म हो गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed