सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Even after the bhumipujan, the work of the pilgrimage Jageshwarnath corridor did not start

Damoh News: कब शुरू होगा तीर्थ जागेश्वरनाथ कॉरिडोर का काम? भूमिपूजन को डेढ़ माह गुजरे, अभी डाला गया सिर्फ चूना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉरिडोर के पहले चरण में 8 करोड़ रुपये के कार्य होने थे, लेकिन अब तक सिर्फ चूना डाला गया है। एजेंसी को टेंडर और वर्क ऑर्डर मिल चुका है, फिर भी काम शुरू न होने से श्रद्धालु और स्थानीय लोग निराश हैं।

Damoh News: Even after the bhumipujan, the work of the pilgrimage Jageshwarnath corridor did not start
निर्माण स्थल पर डला गया चूना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले सहित पूरे बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में जागेश्वरनाथ कॉरिडोर का भूमिपूजन हुए डेढ़ माह गुजर चुके हैं, लेकिन एजेंसी काम करने के लिए मौके पर नहीं पहुंची है। 45 दिन में सिर्फ चूना ही डला है, जबकि वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद 15 दिन के अंदर काम प्रारंभ करना था। इतने दिनों में केवल मौके पर चूना डाला गया। ऐसे में काम कब शुरू होगा किसी के पास इसका जवाब नहीं है। अधिकारी कह रहे हैं काम शुरू ही होने वाला है। सबसे खास बात यह है कि जिस भव्य तरीके से कॉरिडोर का भूमिपूजन करने 9 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को कार्यक्रम में बुलाया। उससे लगता था कि काम भी इसी गति से शुरू होगा, लेकिन एजेंसी ने काम चालू कराने में उतनी गंभीरता नहीं दिखाई।

Trending Videos


100 करोड़ से होना है निर्माण
जागेश्वर धाम कारीडोर का निर्माण महाकाल लोक की तरह 100 करोड़ रुपये की राशि से होना है। पहली किस्त में करीब 8 करोड़ रुपये के कामों का भूमिपूजन हुआ था। इसमें सबसे पहले गेट बनना है। इसकी डिजाइन और ड्राइंग भी बन गई थी। छतरपुर की एक एजेंसी को टेंडर मिलने के बाद उसे अफसरों ने वर्क ऑर्डर भी दे दिया, लेकिन मौके पर किसी तरह का काम नहीं हुआ है। ऐसे में बारिश का मौसम आ गया है और अब एजेंसी चार माह तक काम नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण में डला चूना

ये भी पढ़ें- शराब पी, खाना खाया और फिर मचाया उत्पात, पैसे मांगने पर होटल कर्मी को जमकर पीटा

तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में है मान्यता
बता दे दमोह के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर को तेरहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में भी पूजा जाता है। चारों धाम की यात्रा करने के बाद जागेश्वर धाम में भगवान शिव के दर्शन करने के बाद ही इस यात्रा का फल मिलता है। प्रदेश व देश के कोने-कोने से हजार लोग भगवान जागेश्वर नाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि पर यहां एक लाख कांवर चढ़ते ही भगवान शिव और माता पार्वती के ध्वज आपस में मिल जाते हैं। बांदकपुर में एक विशाल कॉरिडोर का निर्माण होने से सैकड़ो लोगों को इसमें रोजगार भी मिलना है।

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पलटा ट्रक, शहडोल-रीवा मार्ग पर 30 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, 18 घंटे फंसे रहे वाहन


निर्माण में डला चूना
जल्द शुरू होगा काम
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिन पहले मैं बांदकपुर गया था, वहां पर चूना डला था, पहले गेट का काम चालू होना है। एजेंसी के दो कर्मचारी धर्मशाला में रुके हैं और कर्मचारियों को भी आना है। पता चला है कि सीमेंट के ट्रक का ऑर्डर भी कर दिया है। वहीं इस संबंध में एमपी टूरिज्म विभाग के ईई किशोर कुमार का कहना है कि एजेंसी को वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। वह मौके पर पहुंच भी गई है अब काम चालू होने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed