सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Police constable dies in a head-on collision between two bikes

Damoh News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पुलिस आरक्षक की मौत, एक गंभीर घायल जबलपुर रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 16 Jun 2025 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल को सिर में गंभीर चोट आई थी। दो बाइकों की टक्कर में यह हादसा हुआ। वहीं दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर है। उसका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Damoh News: Police constable dies in a head-on collision between two bikes
आरक्षक भूपेंद्र सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक की रविवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। घायल को सिर में गंभीर चोट आई थी। वहीं दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर है। उसका जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
Trending Videos


घटना तेंदूखेड़ा मुख्यालय से लगभग 7 किमी दूर जबलपुर मार्ग पर 27 मील के समीप हुई। जब रविवार की शाम सात  बजे दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिस थाना तेंदूखेड़ा में पदस्थ आरक्षक 38 वर्षीय भूपेंद्र पिता मुकुंद सिंह लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दूसरी बाइक का चालक पुरुषोत्तम बर्मन सकरा निवासी पाटन घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शी अरंहत सिंघई ने बताया कि हम लोग माता जी का विहार कराने जा रहे थे। उसी समय सामने यह दोनों बाइक सवार आपस में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही सड़क मार्ग से निकल रहे बाइक सवार एवं कार सवार को रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षक भूपेंद्र एवं दूसरे घायल को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जबलपुर पहुंचने से पहले आरक्षक भूपेंद्र सिंह की रस्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षक भूपेंद्र सिंह

घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी देवीसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी नीतेश जैन अस्पताल पहुंचे और मामला जांच में लिया गया। आरक्षक सरकारी काम से गया हुआ था और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है और वह अस्पताल पहुंच गए हैं। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है दोनों बाइक सवार काफी तेज गति में थे यदि उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद आरक्षक की जान बच जाती और दूसरे घायल को भी गंभीर चोट नहीं आ पाती। रात में एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी भी तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed