सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Protest Erupts After Youth Dies in Chakkki Dispute, Road Blocked in Damoh

Damoh: चक्की पर विवाद के बाद युवक की मौत, शव रखकर चार घंटे तक हाईवे जाम; एक आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह के बरी कनौरा गांव में चक्की विवाद के बाद 35 वर्षीय ब्रजेश यादव की मौत से आक्रोश फैल गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव रखकर चक्का जाम किया। पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया।

Protest Erupts After Youth Dies in Chakkki Dispute, Road Blocked in Damoh
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के बरी कनौरा गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर दमोह–छतरपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय ब्रजेश यादव निवासी बरी कनौरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे ब्रजेश अपनी नातिन अंजलि के साथ गांव की एक आटा चक्की पर गेहूं पिसाने गया था। इसी दौरान चक्की संचालक देवा बंजारा से उसका विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि चप्पल पहनकर चक्की के अंदर जाने को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। आरोप है कि देवा बंजारा ने तौलने वाले लोहे के बाट से ब्रजेश की नाक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता सुखदेव यादव का आरोप है कि रात में आरोपी पक्ष से जुड़े 8 से 10 लोग उनके घर पहुंचे और ब्रजेश के साथ दोबारा मारपीट की। घटना के बाद उसके शरीर पर नाक, गले और कमर में गंभीर चोटों के निशान पाए गए।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  गैस एजेंसी के मालिक हैं भाजपा उम्मीदवार रजनीश, कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं; जानें संपत्ति

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर रजपुरा थाने पहुंचने पर पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की और उन्हें वापस भेज दिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो ब्रजेश की जान बच सकती थी। रात में ब्रजेश की हालत बिगड़ती गई और उपचार के अभाव में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण शव लेकर सड़क पर उतर आए तथा आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस की कथित लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर रजपुरा, हटा और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने परिजनों से चर्चा कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने देवा बंजारा और पप्पू बंजारा के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद करीब चार घंटे से जारी प्रदर्शन समाप्त हुआ।

पुलिस के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही शिकायत दर्ज न होने संबंधी आरोपों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल मुख्य आरोपी देवा बंजारा को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पप्पू बंजारा की तलाश जारी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed