सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sensation in Damoh: Youth Congress leader arrested on assault charges

Damoh News: दुष्कर्म के आरोप में यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिरफ्तार, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

दमोह में एक महिला की शिकायत पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जित्तू अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए दबाव बनाकर शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Sensation in Damoh: Youth Congress leader arrested on assault charges
दमोह में यूथ कांग्रेस नेता दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पर दुष्कर्म और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।





पीड़ित महिला शुक्रवार को सीधे कोतवाली थाने पहुंची और महिला पुलिस अधिकारियों के समक्ष आपबीती सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी बड़ापुरा निवासी जितेंद्र उर्फ जित्तू अहिरवार, जो यूथ कांग्रेस में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है, लंबे समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- चोरी करने पहुंचे बेटे के दोस्त ने ही की था वृद्वा की हत्या, कुएं में फेंककर लाश लगाई ठिकाने
विज्ञापन
Trending Videos


ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक सामग्री का आरोप
पीड़िता के अनुसार आरोपी के पास उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद थे, जिनके जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। दबाव बनाकर कई बार जबरन दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

राजनीतिक हलचल तेज, जांच पर निगाहें
मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी हलचल मच गई है। आरोपी के राजनीतिक पद और संपर्कों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी हुई है और सभी डिजिटल व भौतिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed