{"_id":"6a22ed1d7845466e7f0ec127","slug":"damoh-two-kids-critical-after-eating-toxic-chickpeas-damoh-news-c-1-1-noi1513-4363578-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh News: दमोह में जहरीला चना खाने से दो मासूमों की बिगड़ी तबीयत, खेल-खेल में हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: दमोह में जहरीला चना खाने से दो मासूमों की बिगड़ी तबीयत, खेल-खेल में हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 08:12 AM IST
दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दवा युक्त चना खाने से दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे पीआईसीयू वार्ड में उपचाराधीन हैं।
जानकारी के अनुसार, मोहरा गांव निवासी बलराम सिंह लोधी के 3 वर्षीय पुत्र वेदांत और वकील सिंह लोधी की 18 माह की बेटी नमामि ने घर के बाहर धूप में सुखाने के लिए रखे गए चने खा लिए थे। इन चनों में कीड़ों से बचाव के लिए दवा मिलाई गई थी। कुछ ही देर बाद दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें लगातार उल्टी-दस्त होने लगे। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
परिजनों ने बताई घटना की पूरी जानकारी
परिजन गोविंद सिंह लोधी ने बताया कि चनों में कीट से बचाव के लिए दवा डाली गई थी और उन्हें सूखने के लिए बाहर रखा गया था। इसी दौरान बच्चे खेलते-खेलते वहां पहुंच गए और चने खा लिए। घटना के समय परिजन खेत पर थे, बाद में सूचना मिलने पर वे तुरंत घर पहुंचे और बच्चों को अस्पताल लेकर गए।
डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने जहरीला चना खाने की आशंका जताई है। फिलहाल दोनों बच्चों को पीआईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
कलेक्टर के निर्देशन में भेजी जा रही टीम
इस घटना के बाद कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके आठिया द्वारा टीम गठित की गई है। जिसे गांव भेजने के निर्देश दिए हैं। घटना से गांव में चिंता का माहौल है, वहीं चिकित्सकों ने परिजनों से दवाओं और कीटनाशकों को बच्चों की पहुंच से दूर रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।