{"_id":"68df37e975d2aa507b0ff5f6","slug":"sbi-bank-officers-car-hits-a-tree-in-the-forest-damoh-news-c-1-1-noi1223-3475670-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: बैंक अधिकारी की कार पेड़ से टकराई, दंपती सहित दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: बैंक अधिकारी की कार पेड़ से टकराई, दंपती सहित दो बच्चे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 08:46 AM IST
विज्ञापन
सार
हादसे में अनिल कोस्टी, उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। मौके पर मौजूद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने तुरंत घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है। यह इलाका लगातार सड़क हादसों के लिए कुख्यात है।
हादसे की जानकारी लेते कलेक्टर-एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के दमोह जबलपुर मार्ग पर सिग्रामपुर-सतघटिया के जंगल में गुरुवार शाम एसबीआई बैंक अधिकारी की कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बैंक अधिकारी सहित उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी के द्वारा तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार एसबीआई के क्षेत्रीय कृषि क्रेडिट अधिकारी अनिल कोस्टी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सागर से दमोह होते हुए जबलपुर जा रहे थे। तभी सीग्रामपुर के नजदीक पहुंचते ही क्रॉसिंग के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पलट गई। बताया गया है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने के समय कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी सहित प्रशासनिक अधिकारी पांच अक्तूबर को राज्यपाल के सिग्रामपुर आगमन की तैयारी के स्थल का निरीक्षण कर दमोह लौट रहे थे। उनके सामने हादसा हुआ तो उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित कार से बाहर निकालवाया और जबेरा अस्पताल भेजा। साथ में मौजूद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने घायलों का तात्कालिक इलाज सुनिश्चित किया।
जबेरा बीएमओ डॉक्टर डीके राय ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। इलाज के बाद परिवार के सदस्य निजी वाहन से अपनी गंतव्य की ओर रवाना हो गए। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा और मार्ग पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। घायलों की स्थिति सामान्य होने की पुष्टि के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक दमोह के लिए रवाना हुए।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का कलेक्ट्रेट परिसर में मौन धरना, प्रशासन पर लगाए आरोप, जानें मामला
आए दिन होते हैं हादसे
दमोह, जबलपुर स्टेट हाईवे पर सिग्रामपुर सतघटिया के मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। यहां कई लोगों की जान चली गई और सैकड़ों लोग आज भी अपना इलाज करवा रहे हैं। यह स्थान हादसों के लिए जाना जाता है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X