{"_id":"684fe10edb84642dd10e0f9e","slug":"the-head-constable-got-a-heart-attack-after-hearing-the-news-of-the-constables-death-damoh-news-c-1-1-noi1223-3065669-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: आरक्षक की मौत की खबर सुनते ही प्रधान आरक्षक को आया हार्ट अटैक, जबलपुर में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: आरक्षक की मौत की खबर सुनते ही प्रधान आरक्षक को आया हार्ट अटैक, जबलपुर में चल रहा इलाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार
दमोह के तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र लोधी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह खबर सुनते ही प्रधान आरक्षक सलीम खान को हार्ट अटैक आया और वे बेहोश हो गए। उन्हें जबलपुर रेफर किया गया, जहां हालत में सुधार है।
आईसीयू में भर्ती प्रधान आरक्षक
विज्ञापन
विस्तार
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र सिंह की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार सुबह थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने जब इस बात को सुना तो सदमे में उन्हें हार्ट अटैक उठ गया और वे बेहोश हो गए। साथी पुलिसकर्मी स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां हालत गंभीर होने पर जबलपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब प्रधान आरक्षक की सेहत में सुधार है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र लोधी रविवार रात शासकीय कार्य से क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय 27 मील पर उनकी बाइक सामने आ रहे बाइक सवार से टकरा गई और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आरक्षक भूपेंद्र लोधी व दूसरे घायल को तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के बाद आरक्षक को जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रधान आरक्षक सलीम खान ने जब आरक्षक की मौत की खबर सुनी तो वे थाने में शासकीय कार्य कर रहे थे। वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। पुलिस कर्मियों ने उनको तत्काल उपचार के लिए जबलपुर भेजा अब उनकी हालत में सुधार है, लेकिन वह अभी आईसीयू वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पुलिस आरक्षक की मौत, एक गंभीर घायल जबलपुर रेफर
उधर तेंदूखेड़ा पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद आरक्षक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गृह ग्राम पहुंचे, साथ में तेंदूखेड़ा थाने का पुलिस बल भी पहुंचा। पूरे रीति-रिवाज के साथ आरक्षक का अंतिम संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें-हजारों लोगों ने घेरा थाना, गर्भवती महिला के पति से मारपीट करने वाली नर्स को बर्खास्त करने की मांग
प्रधान आरक्षक को आया अटैक
प्रधान आरक्षक सलीम खान के भाई तेजगढ़ के पूर्व सरपंच फरमान खान ने बताया सोमवार सुबह उनके भाई ने आरक्षक की मौत की खबर सुनी तो अचानक सीने में तेज दर्द उठा वह जमीन पर गिर गए। प्रथमिक उपचार तेंदूखेड़ा में होने के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। वह निजी अस्पताल में अभी भर्ती है। उन्होंने बताया सलीम खान पूर्व से हार्ट के मरीज हैं।

कमेंट
कमेंट X