सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: The nurse stopped the bus and beat up the pregnant woman's husband

Damoh News: गर्भवती महिला के पति को नर्स ने बस रुकवाकर पीटा, एसपी के पास पहुंचा पीड़ित, जाने मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र रनेह ले गया था। वहां नर्स नीलम यादव ने इलाज करने से इनकार कर अगले दिन आने को कहा। महेंद्र शिकायत की बात कही तो नर्स नाराज़ हो गई।
 

Damoh News: The nurse stopped the bus and beat up the pregnant woman's husband
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र में एक नर्स ने यात्री बस रुकवाकर उसमें बैठे गर्भवती महिला के पति को लात, घूंसे और चप्पलों से पीट दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने बुधवार को दमोह एसपी से मामले की शिकायत की है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे महेंद्र सिंह लोधी निवासी मुहरा टपरियन जिला पन्ना अपनी गर्भवती पत्नी सपना लोधी को उपस्वास्थ्य केंद्र रनेह लेकर पहुंचा था। उपस्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित नर्स नीलम यादव किसी काम से कहीं जा रही थी। इसलिए उन्होंने एक दिन बाद आकर चेकअप कराने की बात कही, लेकिन पत्नी की पीड़ा को देख पति ने तुरंत इलाज करने का निवेदन किया एवं इलाज न करने पर शिकायत करने की बात कही। इस पर नर्स भड़क उठी और गाली-गलौज करने लगी। यह देख पीड़ित अपनी पत्नी को लेकर बस से अपने गांव जाने लगा। यहां नर्स का गुस्सा कम नहीं हुआ उन्होंने संबंधित बस चालक से संपर्क कर बस को बीच सड़क पर रुकवाया और बस में चढ़कर आगे वाली सीट पर बैठे युवक से चप्पल, लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद बस से नीचे उतारकर गाली गलौज की। मारपीट का एक वीडियो किसी यात्री ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में नर्स बस में बैठे एक यात्री के साथ मारपीट कर गाली गलौज करती देखी जा रही है। इतना ही नहीं बस के स्टॉफ ने भी यात्री के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंगलनाथ मंदिर में टूट गए सारे रिकॉर्ड, एक दिन में कटी 1830 पूजन रसीद, फिर भी हुए सुगमता से दर्शन

इस पूरे घटनाक्रम के बाद रनेह पुलिस को सूचना दी गई। रनेह पुलिस पीड़ित को थाने लेकर गई और गुंडागर्दी की सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में मंगलवार को पेश किया गया। न्यायालय से जमानत के बाद पीड़ित ने समस्त साक्ष्यों के साथ एसपी को एक लिखित शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें पूरी घटना के बाद पुलिस की बदसलूकी एवं रुपये मांगने एवं रुपये न देने पर गंभीर मामलों में फंसाने का लेख किया गया है।

इस संबंध में नर्स नीलम यादव का कहना कि व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र पर शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह का कहना है कि नर्स की शिकायत पर एक व्यक्ति को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed