सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   The old man committed suicide by hanging himself

MP News: झोपड़ी में रहने वाले वृद्ध को मिला 1100 का बिजलीबिल, सुधार नहीं होने पर सदमे में फंदा लगाकर दे दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 19 Jun 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह के पथरिया में 80 वर्षीय बाबूलाल पटेल ने बिजली बिल ठीक न होने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बार-बार शिकायत और मीटर बदलवाने के बावजूद 1100 रुपये का बिल आया। परिजनों का आरोप है कि अधिकारियों ने अनसुनी की। पुलिस मामला जांच में ले चुकी है। 

The old man committed suicide by hanging himself
बाबूलाल पटेल
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है जिस झोपड़ी में वृद्ध रहता था, उसका बिजली बिल 1100 रुपये का आ गया था, उसे सुधरवाने के लिए वृद्ध ने बिजली कार्यालय के कई चक्कर लगाए, लेकिन सुधार नहीं हुआ तो इसी सदमे में वह फांसी पर झूल गया। उधर, बिजली विभाग ने दावा किया है कि ज्यादा बिल आने की शिकायत पर वृद्ध के घर का मीटर बदला गया था। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार पथरिया के वार्ड 9 निवासी बाबूलाल पटेल 80 अपनी पत्नी के साथ कच्ची झोपड़ी में रहते थे।  इनका पुत्र पास ही के प्रधानमंत्री आवास में निवास करता है। झोपड़े और पीएम आवास में लाइट की खपत के लिए दो पंखे व दो बल्ब लगे हुए हैं। इनका बिल पहले 450 रुपये, फिर 900 रुपये आया। इतना बिल आने पर बाबूलाल कई बार शिकायत लेकर बिजली कंपनी कार्यालय गए और अधिकारियों से बिल सुधारने की गुहार लगाई। इसके बाद उनका मीटर भी बदलवाया, लेकिन इस महीने इनका बिल 1100 रुपये आ गया। इसके बाद वह परेशान हो गए और 15 जून की रात झोपड़े में ही बाबूलाल पटेल ने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भू माफियों की दबंगई! साध्वी की कुटी हटाने के बाद अब मंदिर तोड़ने की कोशिश, सागौन के पेड़ भी उखाड़े

कई बार बिजली कंपनी के दफ्तर गए थे पति
इस संबंध में मृतक की पत्नी मीराबाई का कहना है कि उनके पति कई बार बिजली कंपनी गए थे और धमकी देकर आए थे कि यदि बिल में सुधार नहीं हुआ तो आत्महत्या कर लेंगे। पुत्र घनश्याम पटेल का कहना है कि उनके पिता हमेशा बिजली बिलों के सुधार के लिए बिजली कार्यालय गए, लेकिन सुधार नहीं हुआ, इसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।

कांग्रेस नेता की पोस्ट से मामला उजागर हुआ
पथरिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने इस घटना के संबंध में अपनी फेसबुक पर एक पोस्ट की है। इसमें बलराम पटेल का उल्लेख करते हुए लिखा है कि वह कई बार उनके पास आए थे। बिजली कंपनी से बिल का सुधार कराने की बात कहते रहे। इस बीच वह धमकी भी देते रहे कि यदि सुधार नहीं होगा तो आत्महत्या कर लेंगे। आगे लिखा कि उनके पास पथरिया जेई का नंबर नहीं होने से वह बात नहीं कर पाए और पटेल की बातों को हल्के में लिया। इससे बाबूलाल पटेल असमय दुनिया छोड़कर चले गए।

ये भी पढ़ें- खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने दमोह सागर स्टेट हाईवे किया जाम, अधिकारियों से बातचीत के बाद हटे

मीटर बदला था : जेई
पथरिया जेई जमना प्रसाद प्रजापति ने बताया बाबूलाल पटेल के बढ़े बिजली बिल की शिकायत पर मीटर बदला था। मैं कभी उनसे मिला नहीं हूं, हो सकता है स्टाफ से मिले होंगे।

पुलिस कर रही जांच : टीआई
पथरिया थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया बाबूलाल पटेल द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी। मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के बाद मामला विवेचना में लिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed