सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Monsoon has arrived but Pathaghat bridge could not be built

Damoh News: आ गया मानसून नहीं बन पाया पठाघाट पुल, 18 गांव के लोगों के लिए बढ़ी परेशानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 09:59 AM IST
विज्ञापन
सार

गर्मियों में बनी अस्थाई कच्ची सड़क भी अब बारिश में बहने की कगार पर है। पूर्व में निम्न ऊंचाई का पुल थोड़ी बारिश में डूब जाता था, जिसे ऊंचा बनाने का कार्य इस साल शुरू किया गया। लेकिन निर्माण की गति धीमी होने से ग्रामीणों को 12 किलोमीटर लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ सकता है।

Damoh News: Monsoon has arrived but Pathaghat bridge could not be built
अधूरा पड़ा पुल निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लाक में आने पठाघाट का पुल निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ, जबकि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। पुल के उस पार बसे 18 गांव के लोगों की चिंता बड़ गई है, क्योंकि आवागमन के लिए नदी से अस्थाई मार्ग बना है जो बंद हो जाएगा। बता दें यह पुल जब उफान पर आता है तो हफ्तों तक पानी में डूबा रहता है, जिससे हजारों लोगों की आवाजाही बाधित होती है।
Trending Videos


तेंदूखेड़ा से जाने वाले जामुनखेड़ा मार्ग पर गौरैया नदी पर पठाघाट पुल है। पूर्व में यह पुल बहुत नीचे था जो थोड़ी सी बारिश में डूब जाता था। इस वर्ष पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन मानसून आने के पूर्व तक यह पुल अधूरा पड़ा है और अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि इस वर्ष पुल का निर्माण पूर्ण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मियों के दिनों में ग्रामीणों ने नदी के बीच बनी कच्ची सड़क से आवागमन शुरू कर दिया था, लेकिन अब बारिश के दिनों में यह मार्ग भी बंद हो जाएगा, जबकि पठाघाट के उस पार लगभग एक दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं। उनके आवागमन का मात्र एक रास्ता यही था। यदि यह मार्ग बंद हो जाता है तो लोगों को आवागमन करने के लिए दूसरा रास्ता तय करना पड़ेगा। उसकी दूरी 12 किलोमीटर है।

अधूरा पड़ा पुल निर्माण

ये भी पढ़ें- भोपाल में PMAY के रहवासियों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, कोकता बाईपास पर किया चक्काजाम

दूसरी तरफ बसे यह गांव
जामुनखेड़ा सहित दर्जनों गांव नदी के दूसरी तरफ बसे हैं, जिनका हर कार्य तेंदूखेड़ा नगर से होता है। चाहे इलाज कराना हो या फिर बच्चों की पढ़ाई लिखाई या फिर कोई अन्य कार्य इन सभी के लिए ग्रामीणों को तेंदूखेड़ा आना होता है। इस वर्ष यह मार्ग बंद रहता है तो जामुनखेड़ा, बुंदेला, खगोरिया, गोहची, देवरी निजाम, नन्हीं देवरी, खमरिया कला, दलपत खेड़ा, अजीतपुर, मानपूरा, बैलवाडा, पटी और अन्य गांव में रहने वाले ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। जिस स्थिति में अभी पुल हैं उसको देखने से यह कह सकते हैं कि पुल बारिश के पूर्व चालू नहीं हो पाएगा। कार्य कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि प्रयास रहेगा कि पुल बारिश के पूर्व इतना तैयार हो जाए कि बारिश होने पर ग्रामीणों का आवागमन हो सके। उसके लिए हम लोग पूरे समय कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- दोस्त की मौत के बाद कॉलेज छात्रा से तीन साल तक दुष्कर्म, युवक ने तस्वीरों के जरिए किया ब्लैकमेल

ये बोले ग्रामीण
बैलवाडा निवासी भगवान सिंह लोधी ने बताया तेंदूखेड़ा जाने के लिए एक मात्र रास्ता है जो पठाघाट पुल से होकर गुजरता है। पूर्व में यह कम ऊंचाई वाला पुल था जो बारिश के समय में अधिकाश दिनों तक डूबा रहता था। ऊंचाई के पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन अभी अधूरा है। जिस दिन तेज बारिश हो जाती है तो नदी में पानी भर जायेगा और आवागमन बंद हो जायेगा।
पुल का निर्माण प्रधानमंत्री प्राधिकरण विभाग के माध्यम से हो रहा है। प्रधानमंत्री प्राधिकरण की प्रबंधक रंजिता सिंह ने बताया पुल निर्माण का कार्य तीव्रता से कराया जा रहा है। 30 जून तक प्रयास रहेगा पुल से आवागमन चालू हो जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed