सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Three people were bitten by a snake but their lives were saved due to timely treatment

Damoh News: तीन लोगों को सांप ने डसा, समय पर इलाज मिलने से बची जान, गर्मी बढ़ने से बिल से निकल रहे विषैले जीव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में सांप के काटने की तीन घटनाएं सामने आईं। तेज गर्मी के चलते सांप बिलों से निकलकर ठंडे स्थानों पर पहुंच रहे हैं। समय पर इलाज मिलने से तीनों की जान बच गई। दो को छुट्टी दे दी गई, एक का उपचार जारी है। 

Three people were bitten by a snake but their lives were saved due to timely treatment
पीड़ित का अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन

विस्तार

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक तीन लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां समय पर इलाज मिलने के कारण तीनों की जान बच गई। दो लोगों की छुट्टी कर दी गई जबकि तीसरे का उपचार जारी है।

Trending Videos


बता दें कि इस समय भीषण गर्मी हो रही है और तेज गर्मी होने के कारण विषैले जीव अपने बिलों से बाहर निकलकर ठंडे स्थानों की ओर जा रहे हैं। ऐसे में धोखे से इंसानों पर वह हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे से चिपका था सांप
सोनू पिता मुन्ना सेन देवरी निजाम ने बताया कि गुरुवार रात नौ बजे के करीब में अपने घर के दरवाजे लगाने के लिए आया। दरवाजा लगा ही रहा था उसी समय दरवाजे के समीप बैठे सांप ने मुझे डस लिया। दर्द होने पर मैंने देखा तो सांप भागता दिखाई दिया। मैंने परिवार के सदस्यों को पूरी जानकारी दी और वह उपचार के लिए मुझे तेंदूखेड़ा लेकर आए इसलिए जान बच गई।

ये भी पढ़ें-  गाडरवाड़ा में हाई वोल्टेज लाइन से टकराया झूला, तीन की मौत, चार झुलसे

घर के पीछे डसा
सुदामा पिता नन्हें भाई निवासी गोरखा को सांप ने डस लिया था। परिवार के लोग उसको तेंदूखेड़ा लेकर आए और सही समय पर उपचार मिल गया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। सुदामा यादव ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे वह घर के पीछे गया था। उसी समय मुझ पर सांप ने हमला कर दिया। मैंने सांप को देख लिया था। परिवार के लोगों को सूचना दी तो वह मुझे उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आ गए।

गड्ढा खोदते समय डसा
लखन पिता कन्नी अहिरवाल निवासी सांगा को शुक्रवार सुबह सांप ने डस लिया। परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां उसका उपचार शुरू किया गया। लखन ने बताया कि सुबह घर के पीछे बारी में एक गड्ढा खोद रहे थे। उसी समय अचानक सांप ने हाथ की उंगली में डस लिया। उसने तत्काल परिवार के लोगों को जानकारी दी तो वह उपचार के लिए तेंदूखेड़ा समुदायक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहां उपचार हुआ और अब हालत में सुधार है।

ये भी पढ़ें- अवैध हथियार के साथ पुलिस ने युवक को पकड़ा, बोला- मेरी जान को है खतरा

तेंदूखेड़ा सीबीएमओ डॉक्टर आरआर बागरी ने बताया कि तीन लोगों को सांप ने डसा था। उपचार होने के बाद दो की छुट्टी रात्रि में ही कर दी थी, जबकि तीसरे का उपचार अभी चल रहा है। तेज गर्मी में सांप और अन्य विषैले जीव अपने बिल को छोड़कर ठंडे स्थानों की ओर भागते हैं।

अस्पताल में इलाजरत तीनों पीड़ित

पीड़ित का अस्पताल में उपचार किया गया।

 

अस्पताल में इलाजरत तीनों पीड़ित

पीड़ित का अस्पताल में उपचार किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed