सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Union Minister Virendra Khatik went out walking on the streets of the city

Damoh News: शहर की सड़कों पर पैदल घूमते दिखे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, लोगों की लगी भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह शहर की सड़कों पर घूमे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने आम लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। कुछ ही देर मंत्री से मुलाकात करने लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद वह शहर के कई चौराहों से घूमते हुए सर्किट हाउस पहुंचे।

Damoh News: Union Minister Virendra Khatik went out walking on the streets of the city
पैदल चलते केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दमोह शहर की सड़कों पर गुरुवार रात लोगों ने केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक को पैदल चलते हुए देखा तो अचरज में पड़ गए, क्योंकि वह आम लोगों की तरह से सबसे मिल रहे थे। जैसे ही लोगों को जानकारी लगी कि यह तो केंद्रीय मंत्री हैं, जो अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। फिर क्या था मंत्री से मुलाकात करने लोगों की भीड़ लग गई। शहर के कई चौराहों से पैदल चलते हुए वह वापस सर्किट हाउस पहुंचे।
Trending Videos


दरअसल गुरुवार शाम टीकमगढ़ सांसद और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक दमोह पहुंचे। यहां उन्हें कई कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में कई लोगों की मौत के बाद उन्होंने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए और घटना पर दुख जताया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा घटना बेहद दुखद है इस दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मंत्री खटीक ने अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद वह पैदल शहर की सड़कों पर घूमने निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैदल चलते केंद्रीय मंत्री

ये भी पढ़ें- नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर दोस्त के साथ दोबारा की गैंगरेप की कोशिश, दो पर मामला दर्ज

सर्किट हाउस से बेलाताल, वीआईपी मार्ग, सिविल वार्ड से वापस होकर कोतवाली चौक, घंटाघर चौक पहुंचे जहां उन्होंने लोगों के साथ मिलकर गन्ने का जूस पिया। मंत्री खटीक को इस तरह सामान्य व्यक्ति की तरह घूमते देख लोग सहजता से उनके पास पहुंचे और मुलाकात की। यह नजारा देखने लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद बकौली चौक होते हुए अस्पताल चौराहे पर संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद कर्मचारियों से औषधि संबंधित जानकारी ली अधिकांश दवाएं उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर की साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा जो यह जन औषधि केंद्र बनाए गए उससे आमजन को बहुत ही लाभ मिल रहा है। इसके बाद मंत्री सीधे सर्किट हाउस पर रवाना हुए। इस दौरान सीएसपी अभिषेक तिवारी, कोतवाली टी आई मनीष कुमार मौजूद रहे। रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार सुबह मंत्री वीरेंद्र खटीक सतधरू योजना का निरीक्षण करने निकल गए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed