सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News: Bride Abducted from Parlour on Farewell Day, Held Captive; Abuse Alleged, Probe On

Datia News: विदाई के दिन ब्यूटी पार्लर से युवती का अपहरण, बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार

विदाई के दिन ब्यूटी पार्लर गई युवती के साथ कथित वारदात ने दतिया में हड़कंप मचा दिया है। परिजनों की शिकायत और पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Datia News: Bride Abducted from Parlour on Farewell Day, Held Captive; Abuse Alleged, Probe On
पुलिस थाना उनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के उनाव थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के बाद विदाई वाले दिन ब्यूटी पार्लर पहुंची युवती को एक युवक धमकाकर अपने साथ ले गया और कई महीनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार युवती की शादी धीरपुरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसने बयान में बताया कि गांव के ही रहने वाले शिवम से उसकी फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी उस पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती ने परिवार की इच्छा से दूसरी जगह विवाह कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मुताबिक शादी के बाद मायके आने पर आरोपी लगातार उसे फोन कर विदाई रुकवाने और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह कथित रूप से जान देने और उसके भाई को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था। डर के कारण युवती ने यह बात परिवार को नहीं बताई।

ये भी पढ़ें: Indore: निलंबित पुलिसकर्मी ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, अपशब्द कहने पर शराबी ने की थी मजदूर की हत्या

बयान के अनुसार विदाई के दिन जब वह उनाव स्थित ब्यूटी पार्लर तैयार होने पहुंची  तो इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और धमकाकर उसे बाइक से भांडेर की ओर ले गया। बाद में झांसी होते हुए उसे सागर जिले में अपने रिश्तेदार के घर ले जाया गया।

युवती का आरोप है कि उसे लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया और आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे दतिया जिले के चिल्ला क्षेत्र लाया गया, जहां उससे दबाव में बयान दिलवाने की कोशिश की गई।

युवती किसी तरह आरोपी के कब्जे से निकलकर घर पहुंची और महिला अधिकारी के सामने पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने पूरक बयान के आधार पर मुख्य आरोपी शिवम कमरिया सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed