{"_id":"69b25abc23033f622e035a22","slug":"bike-riding-couple-killed-two-year-old-girl-critical-after-collision-with-sand-laden-tractor-trolley-datia-news-c-1-1-noi1454-4040179-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia News: रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, दो साल की बच्ची की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia News: रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, दो साल की बच्ची की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
Published by: दतिया ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
दतिया के इंदरगढ़ क्षेत्र में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दतिया जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो साल की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा ग्राम पचोखरा मोड़ के पास उस समय हुआ जब रेत से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार थाना पंडोखर क्षेत्र के निवासी भूपेंद्र परिहार पुत्र राजेंद्र प्रसाद परिहार अपनी पत्नी रोशनी परिहार और दो साल की बेटी रुचि के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी खेरोना की ओर से रेत भरकर आ रहे सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बीना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार; दो दोस्तों की मौत, चार गंभीर घायल
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भूपेंद्र परिहार तथा उनकी पत्नी रोशनी परिहार सड़क पर गिर पड़े। दोनों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं उनकी दो साल की बेटी रुचि गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- केले से भरा आयशर वाहन खड़े ट्रक से टकराया, केबिन में डेढ़ घंटे फंसे रहे चालक-क्लीनर, दोनों की मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर कादूर गांव निवासी राजावत का बताया जा रहा है। इंदरगढ़ एसडीओपी अजय चानना ने बताया कि रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची को दतिया रेफर किया गया है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इंदरगढ़ के पीएम रूम में रखवाया है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमेंट
कमेंट X