सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Uproar in Goraghat after permission for Sankalp Yatra was cancelled, police and activists scuffled

MP: संकल्प यात्रा को लेकर बवाल, पुलिस व आजाद समाज पार्टी के बीच धक्का-मुक्की; 100 कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया में आजाद समाज पार्टी की प्रस्तावित संकल्प यात्रा को प्रशासन द्वारा अनुमति न देने के बावजूद कार्यकर्ता पहुंच गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। बैरिकेड्स हटाने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस बीच 100 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Uproar in Goraghat after permission for Sankalp Yatra was cancelled, police and activists scuffled
पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन से पानी छोड़ा, बस में झूमा-झपटी के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आजाद समाज पार्टी की प्रस्तावित संकल्प यात्रा को प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने के बाद गोराघाट क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। अनुमति निरस्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता गोराघाट पहुंच गए और आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स हटाने की कोशिश को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार आजाद समाज पार्टी की ओर से गोराघाट क्षेत्र में संकल्प यात्रा और सभा आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। इसी दिन सवर्ण समाज पार्टी ने भी उसी क्षेत्र में रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दोनों दलों को कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीखी नोकझोंक धक्का-मुक्की में बदल गई
इसके बावजूद आजाद समाज पार्टी के करीब एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता गोराघाट पहुंच गए। कार्यकर्ता वहां से संकल्प यात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का-मुक्की में बदल गई।

स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए वाटर कैनन से पानी छोड़ा। इसके बाद मौके पर मौजूद कई कार्यकर्ता पीछे हट गए, जबकि कुछ कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई का विरोध करते रहे। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव सहित करीब 100 लोगों को हिरासत में ले लिया।


उधर सवर्ण समाज पार्टी के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही एहतियातन कदम उठाए थे। सवर्ण समाज से जुड़े कुछ नेताओं को असनई के पास नजरबंद कर दिया गया था, ताकि वे गोराघाट क्षेत्र तक न पहुंच सकें और किसी तरह की टकराव की स्थिति न बने।

पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही
प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में एक ही दिन दो अलग-अलग संगठनों के कार्यक्रम प्रस्तावित थे, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। इसी कारण दोनों को अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं के पहुंचने से स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिसे पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में नियंत्रित कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- गुना मंडी में रो पड़ा किसान: बेटी की शादी के लिए फसल बेचने आया था, विवाद के बाद निरीक्षक निलंबित

फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी को भी बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं घटना के बाद गोराघाट क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

एडिशनल एसपी सुनील शिवहरे ने बताया कि ग्वालियर हाईकोर्ट के निर्देश हैं कि जब तक प्रकरण का निराकरण नहीं हो जाता, तब तक किसी को भी कानून-व्यवस्था हाथ में लेने की अनुमति नहीं है और किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा में आ रहे लोगों को पहले ही बता दिया गया था कि उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद लोग नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed