{"_id":"6a4874fc912fc7252f0338fd","slug":"datia-291-polling-stations-set-up-for-the-by-election-voting-to-be-held-on-july-30-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia: उपचुनाव के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, सार्वजनिक अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia: उपचुनाव के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए, 30 जुलाई को होगी वोटिंग, सार्वजनिक अवकाश घोषित
Sat, 04 Jul 2026 08:20 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 04 Jul 2026 08:20 AM IST
सार
उपचुनाव के लिए 13 जुलाई तक नामांकन, 14 जुलाई को जांच और 16 जुलाई तक नाम वापसी, मतदान 30 जुलाई को तथा मतगणना तीन अगस्त को होगी।
विज्ञापन
दतिया उपचुनाव।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव के लिए जिले में 291 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 105 शहरी और 186 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
शुक्रवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखड़े ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई तक नामांकन, 14 जुलाई को जांच और 16 जुलाई तक नाम वापसी होगी। मतदान 30 जुलाई को तथा मतगणना तीन अगस्त को होगी।
सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, रैंप और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश को देखते हुए संवेदनशील केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उपचुनाव के मद्देनजर सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पूर्व स्वीकृत अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। अब जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के बिना अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। मतदान के दिन 30 जुलाई को विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।