सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   In Datia, a husband beat his wife to death with a stick; the incident took place in front of the children.

Datia News: दतिया में खौफनाक वारदात, पति ने पत्नी को मरने तक लाठियों से पीटा, बच्चों के सामने हुई मां की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया में चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी आशा आदिवासी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। झगड़े के दौरान डरे बच्चे पड़ोस भाग गए थे। सुबह लौटने पर मां मृत मिली और आरोपी पिता डंडा लेकर बैठा था। पुलिस ने आरोपी को बस से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। 

In Datia, a husband beat his wife to death with a stick; the incident took place in front of the children.
पति ने बच्चों के सामने पत्नी की हत्या
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने जब अपनी मां को पिटते देखा तो डर के कारण पड़ोस में भाग गए। शुक्रवार सुबह जब वे वापस घर लौटे तो उनकी मां मृत पड़ी थी और पिता पास में डंडा लेकर बैठा हुआ था। यह पूरी घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशा आदिवासी के रूप में हुई है। वह अपने पति कालीचरण आदिवासी और बच्चों के साथ सेंवढ़ा रोड पर स्थित एक आदिवासी डेरे में रहती थी। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसी शक के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात दोनों पति-पत्नी घर पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कालीचरण आपा खो बैठा और उसने घर में रखी लाठियों से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। लगातार किए गए वारों से आशा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नाबालिग का अपहरण कर महाराष्ट्र ले गए, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म; एक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

बच्चों से बोला- मैं थाने जा रहा हूं
मृतका के बेटे ने पुलिस को बताया कि जब उसके माता-पिता के बीच झगड़ा बढ़ने लगा तो वह और उसका भाई डरकर पड़ोस में सोने चले गए थे। सुबह जब वे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा पाया। वहीं उनका पिता हाथ में डंडा लिए शव के पास बैठा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने बच्चों से कहा कि वह पुलिस थाने जा रहा है और वहां से निकल गया। घटना के बाद बच्चों ने पड़ोसियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

पुलिस ने दबोचा, नहीं तो एक और हत्या कर देता आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने उसे बस से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी का कथित प्रेमी उत्तर प्रदेश के चिरगांव कस्बे के नयाखेड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पत्नी के प्रेमी को शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में बुलाया था और वहां उसकी हत्या करने की योजना बना रहा था। इसी इरादे से वह बस से जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed