सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Madhya Pradesh judges' safety in question, with a magistrate's car stopped and threatened in Bhander

MP: भाण्डेर में मजिस्ट्रेट की कार रोकी, बाइक सवार ने दी जान से मारने की धमकी; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया जिले के भाण्डेर कस्बे में न्यायालय से लौट रहे मजिस्ट्रेट की कार को एक अज्ञात बाइक सवार ने बीच रास्ते में रोककर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Madhya Pradesh judges' safety in question, with a magistrate's car stopped and threatened in Bhander
न्यायधीश की कार रोक कर दी जान से मारने की धमकी।
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। दतिया जिले के भाण्डेर कस्बे में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब न्यायालय से लौट रहे एक मजिस्ट्रेट की कार को एक अज्ञात बाइक सवार ने बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि मजिस्ट्रेट को डराने और हमला करने का भी प्रयास किया।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमतपुरा मोहल्ला निवासी गोलू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे सोमवार शाम न्यायालय से मजिस्ट्रेट को उनके शासकीय आवास तक छोड़ने जा रहे थे। कार में न्यायिक कर्मचारी दयाशंकर शर्मा भी मौजूद थे। शाम करीब 5:45 बजे जब कार तहसील कार्यालय के सामने पहुंची, तभी अचानक एक युवक बाइक लेकर सामने आ गया और जानबूझकर कार के आगे वाहन खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए
ड्राइवर के अनुसार, जब उन्होंने कार से उतरकर युवक से बाइक हटाने को कहा, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आरोपी ने कार में बैठे मजिस्ट्रेट को देखकर उन्हें धमकाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने कार के शीशे पर मुक्के भी मारे और जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्या जानबूझकर अंजाम दिया गया यह कृत्य?
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके। प्रारंभिक जांच में घटना को जानबूझकर अंजाम दिया गया कृत्य माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- MP News: आदिवासी वोटरों को साधने में जुटी मोहन सरकार, निकाय चुनावों पर पैनी नजर, बड़वानी बैठक से मिले संकेत

इस घटना ने न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खुलेआम मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोकी जा सकती है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि दतिया जिले में हाल के दिनों में हत्या, गोलीबारी और मारपीट जैसी आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में न्यायिक अधिकारी को धमकी दिए जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed