MP: मिडिल ईस्ट तनाव का असर रसोई तक! कमर्शियल गैस की कमी से होटल-रेस्टोरेंट संकट में, मेनू तक बदला
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। शहर में पिछले कुछ दिनों से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर में पिछले कुछ दिनों से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिसके कारण होटल, रेस्टोरेंट और छोटे दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर की कमी के चलते कई व्यवसायियों ने अब इंडक्शन, इलेक्ट्रिक गैस और भट्टी जैसे विकल्पों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।
कमर्शियल सिलेंडर की कमी से प्रभावित हो रहा कारोबार
इंडक्शन और इलेक्ट्रिक गैस से चल रहा रेस्टोरेंट
ये भी पढ़ें- MP: एक तरफा प्यार की सनक में रच डाली अपहरण की साजिश, पुलिस को लगी भनक तो तीन आरोपियों को यहां से दबोचा
खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी
इधर प्रशासन भी इस मामले को लेकर सख्ती बरत रहा है। जानकारी के अनुसार शहर के कई होटल और ढाबों पर व्यावसायिक सिलिंडरों की जगह घरेलू सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है। इस पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए कई जगहों से घरेलू सिलिंडर जब्त किए हैं।
नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
खाद्य अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वालों पर भी विभाग की नजर बनी हुई है।

कमेंट
कमेंट X