{"_id":"69b575149d3bb664a702ad08","slug":"the-agra-mumbai-national-highway-was-jammed-leaving-commuters-stranded-for-hours-a-truck-breakdown-disrupted-traffic-and-vehicles-lined-up-as-far-as-the-shipra-river-dewas-news-c-1-1-noi1389-4049711-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आगरा-मुंबई हाईवे पर लगा लंबा जाम, ट्रक खराब होने से कई घंटे तक थमा यातायात; परेशान होते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आगरा-मुंबई हाईवे पर लगा लंबा जाम, ट्रक खराब होने से कई घंटे तक थमा यातायात; परेशान होते रहे यात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
सार
देवास से गुजरने वाले आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर एक सीमेंट से भरे ट्रक के खराब होने से शनिवार को लंबा जाम लग गया। हाईवे पर दो से तीन घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम के दौरान की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
देवास शहर से गुजरने वाले आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शनिवार को अचानक जाम लग गया। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को करीब दो से तीन घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात की रफ्तार पूरी तरह प्रभावित हो गई। जाम का मुख्य कारण सीमेंट से भरे एक ट्रक में आई खराबी थी।
हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने बताया कि वे करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। कई जगहों पर वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रहे थे, जिससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। बताया गया कि हाईवे पर एक सीमेंट से भरे ट्रक के अचानक खराब हो जाने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया।
ट्रैफिक पुलिस ने थामा मोर्चा
ट्रक के कारण एक लेन पर आवागमन प्रभावित हुआ और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाना शुरू किया। पुलिस की निगरानी में ट्रैफिक को सामान्य करने के प्रयास किए गए, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगी।
ये भी पढ़ें- Ujjain News: केरल में हत्या और लूट करके भागी आरोपी महिलाएं उज्जैन में गिरफ्तार, 13 साल से थीं फरार
इंदौर से देवास आ रही महिला यात्री ने बताया कि दो घंटे से जाम में फंसे रहे, हमें पता नहीं था कि जाम क्यों लगा। उन्होंने बताया कि वह डेली अपडाउन करती है, उन्होंने बताया कि उन्हें प्रतिदिन मुताबिक आज क्षिप्रा से रसूलपुर चौराहे तक आने में उन्हें 2 घंटे लग गए। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि सीमेंट से भरे ट्रक के पट्टे टूटने के कारण एक लेन पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि स्थिति को सामान्य करने के लिए कार्रवाई की गई, दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।
गौरतलब है कि रसूलपुर चौराहे पर करीब दो वर्षों से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है, उसके कारण कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वहीं क्षिप्रा से कुछ आगे अर्जुन बड़ोदा पर भी ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। वहां कई बार जाम लग चुका है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही ब्रिज का निर्माण कार्य खत्म कर मार्ग को सुगम बनाए।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X