सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   MP News: Civil Line police station of Dewas selected among the ten best police stations of the country.

MP News: देवास का सिविल लाइन थाना दस सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित, देश के 16955 थानों के मूल्यांकन में बनाई जगह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jan 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
सार

अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि और मैदानी सर्वे के आधार पर किए गए मूल्यांकन के बाद देवास को देशभर के 16955 थानों में से दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।

MP News: Civil Line police station of Dewas selected among the ten best police stations of the country.
देवास सिविल लाइन थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रतिवर्ष देश के सभी थानों का मूल्यांकन कर दस सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया जाता है। इसी कड़ी में वर्ष 2023 में थाना सिविल लाइन, जिला देवास को देश के दस सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित किया गया है।

Trending Videos


अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि और मैदानी सर्वे के आधार पर किए गए मूल्यांकन के बाद थाना सिविल लाइन, देवास को देशभर के 16955 थानों में से दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी घोषणा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) द्वारा अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक सम्मेलन, नई दिल्ली में की गई। उक्त सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने यह जानकारी दी। उन्होंने देवास जिले के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने मध्य प्रदेश के अन्य थानों को भी उत्कृष्ट बनाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं।

वार्षिक अभिलेख और मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर होता है मूल्यांकन
राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के एडीजी चंचल शेखर ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया जाता है। सर्वप्रथम आपराधिक आंकड़ों और महिलाओं, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराध तथा गुमशुदा और अज्ञात शवों की पहचान के प्रयासों के निराकरण के आधार पर देश के 100 थानों का चयन किया गया। मूल्यांकन के बाद मध्य प्रदेश से तीन सर्वश्रेष्ठ थाने डिंडौरी, दतिया और देवास चयनित किए गए। इसमें से थाना सिविल लाइन, देवास का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर थाना सिविल लाइन, जिला देवास ने देश के सभी थानों में दसवां स्थान प्राप्त किया।

चयनित किए गए सभी थानों का मूल्यांकन उनके वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है। इसमें अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि एवं गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, शिकायकर्ताओं से पूछताछ कर मूल्यांकन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed