धार में जमीनी विवाद में खूनी खेल: बेटे ने मां-बाप समेत भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला, चाचा पर भी किया वार
Crime News: धार के सेमल्दा गांव में जमीन विवाद पर बेटे दुर्गेश ने पिता सहित परिवार पर चाकू से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार के धरमपुरी तहसील के ग्राम सेमल्दा में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने ही परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पिता सहित परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी बेटा फरार हो चुका था।
घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को भर्ती किया गया है। पुलिस ने पिता शांतिलाल कुशवाहा की रिपोर्ट पर आरोपी बेटे दुर्गेश कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 65 वर्षीय शांतिलाल कुशवाहा, निवासी सेमल्दा (सिंगाजी मंदिर के पास), कर्ज के कारण अपनी जमीन बेचने की बात कर रहे थे। इसी बात से नाराज छोटा बेटा दुर्गेश उनसे विवाद करने लगा। पहले उसने गाली-गलौज की, फिर मारपीट शुरू कर दी।
पढ़ें: अब विधायक प्रीतम लोधी ने SDOP से कहा, 'करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?', बयान से मचा बवाल
बीच-बचाव करने आए बड़े बेटे ललित पर दुर्गेश ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। इसके बाद आरोपी ने अपनी मां ममता, भाभी रानू और चचेरे भाई सुरेंद्र पर भी हमला किया। इस हमले में सुरेंद्र के पेट में गंभीर चोट आई, जबकि अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी ने परिवार को धमकी दी कि यदि जमीन बेचने की बात की गई तो वह जान से मार देगा, और मौके से फरार हो गया।
घायलों को निजी वाहन से शासकीय अस्पताल धामनोद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया। थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है और प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X