सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Wife Conspires with Lover to Kill Chilli Trader Family Left Devastated by Tragedy

MP News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, मिर्ची व्यापारी की हत्या; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 09:51 PM IST
Wife Conspires with Lover to Kill Chilli Trader Family Left Devastated by Tragedy
धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा में मिर्ची व्यापारी की हत्या के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जांच में सामने आया कि व्यापारी की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और चार दिन बाद उसकी बहन की शादी होने वाली थी, जिसे अब फिलहाल टाल दिया गया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। वहीं, मामले में गिरफ्तार पत्नी और उसके प्रेमी से पूछताछ के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।

मां ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक देवकृष्ण पुरोहित की मां लक्ष्मी बाई ने बताया कि उनकी बहू प्रियंका और उसका प्रेमी कमलेश आपस में रिश्तेदार थे और लंबे समय से संपर्क में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका अक्सर फोन पर प्रेमी से बात करती थी और घर में आए दिन विवाद करती रहती थी। परिवार ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

तीन दिन बाद थी बहन की शादी
परिवार ने बताया कि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर बेटी ज्योति की शादी तय थी और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। आभूषण बनवाने से लेकर रिश्तेदारों को निमंत्रण देने तक सभी इंतजाम किए जा चुके थे। लेकिन बेटे की हत्या के बाद शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गईं और परिवार ने विवाह समारोह को स्थगित कर दिया।

ऐसे हुआ था हत्या का खुलासा
दरअसल, 7 अप्रैल की मध्यरात्रि को देवकृष्ण पुरोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुरुआत में पत्नी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश घर में घुसे और लूटपाट के दौरान उसके पति की हत्या कर फरार हो गए। लेकिन पुलिस जांच में डकैती की कहानी झूठी निकली। आगे की जांच में पत्नी और उसके प्रेमी के बीच संबंधों का खुलासा हुआ और दोनों ने कथित तौर पर सुपारी देकर हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें- 'मुल्ला बाबा' का मायाजाल टूटा, सोना तिगुना करने लालच देकर 10 लाख ठगे, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार
घटना के बाद मृतक के परिजन न्याय की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। परिवार का कहना है कि अब उनके सामने रोजमर्रा के खर्च और भविष्य को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: सेंट्रल मार्केट धरने में कांग्रेस नेताओं और पुलिस में नोकझोंक, इंस्पेक्टर बोले-राजनीति मत करो

16 Apr 2026

पानीपत: मजदूर किसान कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, राज्य स्तर पर आंदोलन की दी चेतावनी

16 Apr 2026

अमृतसर में सस्ती बाहरी गेहूं से स्थानीय किसान परेशान, भागतांवाला मंडी में भड़का रोष

16 Apr 2026

बाराबंकी में पेट्रोल पंप से तिजोरी चोरी का खुलासा, आरोपी पंप कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

16 Apr 2026

फिरोजपुर मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान

विज्ञापन

मोगा की मंडियों में धीमी लिफ्टिंग से किसान परेशान, गेहूं की खरीद जारी

16 Apr 2026

Mandi: छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, सिया गुलेरिया के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग

16 Apr 2026
विज्ञापन

बलरामपुर में उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा ने स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

16 Apr 2026

सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा के बारे में प्रधानाचार्य मुनीश कुमार श्रीवास्तव ने दी जानकारी

16 Apr 2026

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन पहुंच वार्ड वासियों ने सौंपा ज्ञापन, परेशानी से कराया अवगत

16 Apr 2026

जीपीएम: अप्रैल में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, चिलचिलाती धूप से लोगों की बढ़ी परेशानी

बिलासपुर: सरकाघाट हत्याकांड को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

16 Apr 2026

अलीगढ़ के नौरंगाबाद छाबनी का युवक 40 दिन बाद आया वापस, पुलिस ने ऐसे किया तलाश

16 Apr 2026

VIDEO: ग्रीष्मकालीन पादप विज्ञान महोत्सव, भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

16 Apr 2026

श्री हरमंदिर साहिब के सेवादारों ने 20 लाख रुपये व पासपोर्ट से भरा बैग लौटाया

16 Apr 2026

कानपुर में जय भीम की गूंज, 80 किलोमीटर लंबी यात्रा में उमड़े हजारों लोग, 30 गांवों में हुआ भव्य स्वागत

16 Apr 2026

जींद में सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे बंद रखा कार्य

16 Apr 2026

Rajasthan में महिला आरक्षण का असर, 66 महिला विधायकों का नया समीकरण |Amar Ujala Rajasthan

16 Apr 2026

Mandi: धर्मपुर बाजार में सीएलएफ की रैली, सिया के कातिल को फांसी देने की उठी मांग

16 Apr 2026

Video: 12.37 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी बनोग से कांशीवाला सड़क

16 Apr 2026

Video: नोगवैली में देवता टरु नारायण मंदिर की हुई प्राण प्रतिष्ठा, उमड़े सैकड़ों लोग

16 Apr 2026

मेरठ: बिजली कनेक्शन काटने पर जेलचुंगी बिजलीघर में महिलाओं का हंगामा

16 Apr 2026

मोगा सिटी साउथ पुलिस ने 265 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी पकड़े

16 Apr 2026

Madan Rathore ने बताया- राजस्थान में 50 फीसदी बढ़ेगी लोकसभा सीट | Rajasthan News

16 Apr 2026

Shimla: गायनी ओपीडी को शिफ्ट करने का विरोध, केएनएच के बाहर भाजपा का धरना प्रदर्शन

16 Apr 2026

Pilibhit: अपराजिता कार्यक्रम में सीडीपीओ ने छात्राओं को किया जागरूक

16 Apr 2026

गोंडा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

16 Apr 2026

Shimla: पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर बोले- मंत्रियों को स्वतंत्र काम करने का अवसर मिले, कार्यकर्ताओं की न हो अनदेखी

16 Apr 2026

Rajasthan News: Kota में देर रात भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर सवारियों से भरी बस पलटी

16 Apr 2026

माणा सांस्कतिक एवं विरासत संग्रहालय का शिलान्यास, सीडीएस ने रखी परियोजना की आधारशिला

16 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed