{"_id":"69e0b13ed3339fc30d074f2c","slug":"video-sanitation-workers-in-jind-halted-work-for-three-hours-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे बंद रखा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे बंद रखा कार्य
नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने राज्य कमेटी के आह्वान पर तीन घंटे कार्य बंद रखा। इसके बाद नेहरू पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
इस दौरान इकाई प्रधान बिजेंद्र कांगड़ा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है। वह काफी समय से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है।
उन्होंने मांग की कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये और समान काम समान वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। अग्निशमन कर्मी भावीचंद और रणबीर को शहीद का दर्जा दिया जाए।
उनके आश्रितों को एक-एक करोड़ आर्थिक तौर पर सहायता दी जाए। क्षेत्रफल और आबादी के अनुसार नए पद सर्जित कर भर्ती की जाए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अजय कुमार, उपप्रधान सोहनलाल, सुनील कुमार, जितेंद्र और सूरजमल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।