सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   Dhar News: Man dies by suicide over unpaid salary, sent messages before death; owner faces serious charges

Dhar News: वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक ने लगाई फांसी, बहन और दोस्त को भेजा मैसेज, कंपनी मालिक पर गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कंपनी से वेतन न मिलने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने अपनी बहन और दोस्त को मैसेज भेजकर सारी बात बताई। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dhar News: Man dies by suicide over unpaid salary, sent messages before death; owner faces serious charges
वेतन न मिलने से परेशान एरिया मैनेजर ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वेतन नहीं मिलने और कथित प्रताड़ना से परेशान एक निजी कंपनी के एरिया मैनेजर ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से ठीक पहले युवक ने अपनी बहन और दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पूरी बात लिखी थी। जांच में सुसाइड नोट सामने आने के बाद पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार मृतक रजत भोपे खाद-बीज की कंपनी ब्लू व्हेल सीड्स में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसे कई महीनों से वेतन नहीं मिला था और कंपनी मालिक द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि धार जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम डेहरी में 17 मार्च की मध्यरात्रि को 27 वर्षीय रजत भोपे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और गांव में उसकी छवि सरल और स्वाभिमानी युवक के रूप में थी।

ये भी पढ़ें: MP-UP Sahyog Sammelan: काशी पहुंचे CM, बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए; बोले- एमपी-यूपी लिखेंगे विकास की नई इबारत

बताया जा रहा है कि रजत ने पहले अन्नी सीड्स कंपनी में करीब तीन साल तक काम किया था और एक साल पहले ही ब्लू व्हेल कंपनी जॉइन की थी। परिजनों का आरोप है कि कंपनी मालिक होतमसिंह पिता विमलसिंह निवासी सिद्धार्थ नगर, ठठीपुर मोरार (ग्वालियर) उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

व्हाट्सएप पर लिखा सुसाइड नोट
आत्महत्या से पहले रजत ने अपनी बहन कल्याणी और दोस्त पराग को व्हाट्सएप मैसेज भेजा। इसमें उसने लिखा कि उसे वेतन नहीं दिया जा रहा है और कंपनी मालिक झूठे दिलासे देकर उसे परेशान कर रहा है। उसने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। पुलिस ने परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और बयानों में कंपनी मालिक द्वारा प्रताड़ना और वेतन नहीं देने की बात सामने आई है। इसी आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed