सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   BhojshalaMuslim community objects, discusses with police officials

भोजशाला में चुनरी विवाद: मुस्लिम समाज ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, जुमे की नमाज बाद प्रशासन से मिले; ये बातें की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजशाला Published by: धार ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

धार की भोजशाला में जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने चुनरी जुलूस को न रोकने पर सुरक्षा लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने FIR, गार्ड बदलने और केंद्रीय बल तैनाती की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही।

BhojshalaMuslim community objects, discusses with police officials
पुलिस अधिकारियों से चर्चा करते मुस्लिम समाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन धार की भोजशाला में शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने जुम्मे की नमाज अदा की। नमाज के बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएसपी सुजवाल जग्गा से मुलाकात कर दो दिन पहले सौंपे गए आवेदन पर कार्रवाई की जानकारी मांगी। समाजजनों ने आरोप लगाया कि भोजशाला परिसर में निकाले गए चुनरी जुलूस को नहीं रोका गया, जो सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही है। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

क्या है मामला?
दरअसल, चैत्र नवरात्रि के दौरान मंगलवार को हिंदू समाज द्वारा मां वाग्देवी को चुनरी चढ़ाई गई थी। इस मौके पर भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जलौदिया, भाजपा अध्यक्ष नीलेश भारती सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस आयोजन की जानकारी सामने आने के बाद केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधिकारी प्रशांत पाटेनकर ने कलेक्टर और एसपी को आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई थी। अब मुस्लिम समाज ने भी उसी आवेदन पर हुई कार्रवाई की स्थिति जानने के लिए चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 24 मार्च 2026 को भोजशाला परिसर में बिना अनुमति वर्जित सामग्री (चुनरी) ले जाकर धार्मिक आयोजन किया गया, जो पुरातत्व विभाग के नियमों का उल्लंघन है। कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल समद ने कहा कि अब तक कार्रवाई स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान होने चाहिए और किसी को भी उल्लंघन की छूट नहीं मिलनी चाहिए।


पढ़ें: लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: खरगोन में एएसआई 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 20 हजार की थी मांग

समाज ने बताया कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के मार्गदर्शन में हाई कोर्ट में विचाराधीन है। 7 अप्रैल 2003 के आदेश के अनुसार वर्तमान व्यवस्था को यथावत रखना अनिवार्य है, लेकिन इसे प्रभावित करने का प्रयास किया गया। मुस्लिम समाज ने मांग की है कि कथित अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, ड्यूटी पर तैनात गार्ड बदले जाएं और परिसर में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जाए। साथ ही पीछे के रास्ते से मूर्तियां लाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच की भी मांग उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed