{"_id":"6a0447b725390849150ed2c2","slug":"police-seized-514-cases-of-english-liquor-worth-rs-40-lakh-dhar-news-c-1-1-noi1504-4274099-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhar News: पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 40 लाख की 514 पेटी अंग्रेजी शराब, गुजरात का एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhar News: पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 40 लाख की 514 पेटी अंग्रेजी शराब, गुजरात का एक तस्कर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: धार ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार
धार जिले के धामनोद पुलिस ने एबी रोड पर नाकाबंदी कर गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। ट्रक में पशु आहार की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी 514 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने जब्त की लाखों की अवैध शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धार जिले के धामनोद पुलिस ने एबी रोड पर खलघाट टोल प्लाजा के बीच नाकाबंदी कर ट्रक से अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की है। उक्त शराब भरकर इंदौर की ओर से धामनोद होते हुए गुजरात की ओर ले जाई जा रही थी। ट्रक में सफेद रंग की बोरियों में पशु आहार भरा हुआ था, जिन्हें हटाकर देखने पर अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गईं।
Trending Videos
पुलिस ने मौके से 514 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 40 लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके एक आरोपी राहुल पिता राजूभाई मकवाना निवासी पोरबंदर गुजरात को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रिश्तों का खौफनाक अंत! मामूली विवाद में बड़ा भाई बना जल्लाद, धारदार हथियार से छोटे भाई को काट डाला
धामनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर की ओर से आ रहे एक ट्रक में अवैध शराब की खेप धामनोद होते हुए गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस ने एबी रोड खलघाट टोल प्लाजा एवं राजपूताना ढाबा के बीच नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक जीजे 01 डीटी 8283 को रोककर तलाशी ली। ट्रक में सफेद रंग की बोरियों में पशु आहार भरा हुआ था, जिन्हें हटाकर देखने पर अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां पाई गईं। वाहन चालक से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
पुलिस द्वारा ट्रक से कुल 514 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसमें ब्ल्यू स्ट्रोक व्हिस्की 157 पेटी, अंकल टॉम मिंट जामुन फ्लेवर वोडका, 92 पेटी, अंकल टॉम ग्रीन एप्पल वोडका, 99 पेटी, इम्पीरियल स्टाइल व्हिस्की 166 पेटियों को जब्त किया गया है। पुलिस ने राहुल पिता राजूभाई मकवाना निवासी पोरबंदर गुजरात पर आबकारी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पशु आहार की बोरियों के पीछे छिपा रखी थी शराब।

शराब के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


कमेंट
कमेंट X