फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   dindori-tragic-road-accident-head-on-bike-collision-results-in-three-youth-fatalities-and-widespread-mourning

डिंडोरी में भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन युवकों की मौत; परिवारों में पसरा मातम

Sat, 25 Jul 2026 05:55 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 05:55 PM IST
सार

डिंडौरी के कचनारी गांव के पास एनएच-543 पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना का संभावित कारण माना गया है।

विज्ञापन
dindori-tragic-road-accident-head-on-bike-collision-results-in-three-youth-fatalities-and-widespread-mourning
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

डिंडौरी जिले के डिंडौरी-मंडला राष्ट्रीय राजमार्ग-543 पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कचनारी गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सड़क पर बिखरे वाहनों के पुर्जे और खून के निशान हादसे की भयावहता बयां कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतकों में रामकुमार और प्रेम मलगाम ग्राम कुकर्रा के निवासी थे। दोनों एक ही मोटरसाइकिल से कुकर्रा से डिंडौरी की ओर जा रहे थे। वहीं रोहित साहू डिंडौरी से कठोतिया की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। कचनारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों को संभलने का मौका नहीं मिला और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, देवी अहिल्या की नगरी में छात्र झूमे

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया गया है।


पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

एक ही हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांवों तक पहुंची, परिवारों में मातम छा गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और निर्धारित गति से वाहन चलाने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed