सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dindori News ›   A young man died in a collision with an unknown vehicle

Dindori News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Wed, 09 Jul 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
सार

डिंडोरी जिले में अमरकंटक-जबलपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

A young man died in a collision with an unknown vehicle
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

डिंडोरी जिले के अमरकंटक–जबलपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बिझोरी गांव के पास हुआ, जब एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इंद्रजीत के रूप में हुई है, जो उफरी गांव का रहने वाला था। इंद्रजीत अपने एक साथी के साथ पल्सर बाइक से खरगहना गांव की ओर जा रहा था। गाड़ासरई थाना प्रभारी गिरवर सिंह उईके ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे बाइक सवार दोनों युवक बिझोरी गांव के पास पहुंचे, इस दौरान डिंडोरी की ओर से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  स्कूल भवन का गिरा छप्पर, बच्चे आना हुए कम, छात्रों की कमी देख शिक्षक ने दो पालियों में बांटी क्लास

हादसे में इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस ने करंजिया, बजाग और अमरकंटक सहित आसपास के थानों को सूचित किया है। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी गिरवर सिंह उईके ने बताया कि कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिससे जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: किसानों को राहत, जल कर माफ, 49 हजार से अधिक पद मंजूर, विदेश जाएंगे CM
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed