{"_id":"6a144e061f23551df2043744","slug":"minor-found-hanging-from-tree-in-dindori-family-suspects-murder-dindori-news-c-1-1-noi1225-4321091-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dindori News: पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव, टूटा मोबाइल और चोटों के निशान ने बढ़ाया रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dindori News: पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव, टूटा मोबाइल और चोटों के निशान ने बढ़ाया रहस्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडौरी Published by: डिंडोरी ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 07:09 PM IST
Link Copied
डिंडौरी जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बरगांव गांव में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और घंटों तक हंगामा चलता रहा।
जानकारी के अनुसार रविवार रात ग्रामीणों ने बरगांव के खमार पेड़ पर एक किशोर का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही गाड़ासरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गिरवरपुर निवासी 16 वर्षीय राजशेखर मरावी के रूप में हुई है। मृतक के पिता छोटेलाल मरावी ने बताया कि राजशेखर ने फोन कर कहा था कि वह अपने बड़े पापा महेश मरावी के घर बरगांव जा रहा है। देर रात करीब 12 बजे रिश्तेदारों से सूचना मिली कि राजशेखर ने फांसी लगा ली है। खबर मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि शव के पास कई संदिग्ध परिस्थितियां मिलीं। किशोर के एक पैर में चप्पल थी जबकि दूसरी चप्पल काफी दूर पड़ी मिली। मोबाइल फोन टूटा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान भी दिखाई दिए। इन परिस्थितियों ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पहुंचने से पहले ही शव को फंदे से उतार लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिससे संदेह और गहरा गया। घटना के बाद ग्रामीणों और परिवारजनों ने निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
काफी देर तक समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पूरे मामले की जांच जारी है और अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।