{"_id":"6a13f515665221685205baae","slug":"video-metro-will-run-from-taj-east-to-isbt-in-july-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक जुलाई में दौड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक जुलाई में दौड़ेगी मेट्रो
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के हाईस्पीड ट्रायल पूरे नहीं हो सके हैं। इस वजह से आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन जुलाई में शुरू होगा। अब तक जून में संचालन की उम्मीद थी।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन है और इसकी दूरी करीब 14 किमी है। अब तक पूर्वी गेट से मन:कामेश्वर स्टेशन का मेट्रो चल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी ,आरबीएस कॉलेज और आईएसबीटी स्टेशन तक ट्रैक और स्टेशन बन गए हैं। इस पर मेट्रो का ट्रायल चल रहा है। हाईस्पीड ट्रायल पूरे नहीं हुए हैं। ये पूरे होने के बाद सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा, जिसके लिए टीम एक जून का आ सकती है। एनओसी मिलने के बाद जुलाई में इसका संचालन आईएसबीटी तक होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।