{"_id":"6a13f6d6c788e50c34061a1d","slug":"video-bharaica-ma-bgha-na-hamal-karaka-mahal-ka-mara-dal-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में बाघ ने हमला करके महिला को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बहराइच में सोमवार सुबह घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला करके मार डाला। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
घटना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज के अंतर्गत अमृतपुर पुरैना गांव की है। बाघ के हमले में गांव निवासी रीता (38) की मौत हुई है। बताया गया कि सुबह करीब 9:30 बजे रीता मवेशियों के लिए घास काटने खेतों गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद जब गांव के अन्य लोग खेतों की ओर पहुंचे तो उसका शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक, मौके पर बाघ के पदचिह्न मिले हैं। कुछ दूरी पर उसकी दहाड़ की आवाज भी सुनाई दे रही है। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना वन विभाग के मुर्तिहा रेंज कार्यालय को दी गई।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में लगातार वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ रही है। इससे ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है। आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल किनारे न जाने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।