सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   guna-plastic-pipe-factory-fire-ratra-industries-loss-75-lakh

Guna News: गुना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित पाइप फैक्टरी में लगी भीषण आग, 75 लाख रुपये का माल जलकर राख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

गुना के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रतरा इंडस्ट्रीज की प्लास्टिक पाइप  फैक्टरी में भीषण आग लगने से करीब 75 लाख रुपये का नुकसान हो गया। चार फायर ब्रिगेड और पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

guna-plastic-pipe-factory-fire-ratra-industries-loss-75-lakh
प्लास्टिक पाइप निर्माण इकाई में लगी आग को बुझाते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना  के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रतरा इंडस्ट्रीज की प्लास्टिक पाइप निर्माण इकाई में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्टरी में रखा कच्चा माल, प्लास्टिक दाना तथा तैयार पाइप जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करीब 75 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।

जानकारी के अनुसार,फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नगर पालिका की चार फायर ब्रिगेड और चार पानी के टैंकर मौके पर पहुंच गए। हालांकि, आग की तीव्रता और घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को फैक्टरी के भीतर प्रवेश करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाई। जेसीबी की मदद से फैक्ट्री की दीवार और मुख्य गेट को तोड़ा गया, जिसके बाद दमकल वाहन अंदर पहुंच सके।

विज्ञापन

पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया
इसके बाद दमकल कर्मियों ने चारों ओर से मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए पानी के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास स्थित अन्य औद्योगिक इकाइयां भी इसकी चपेट में आ सकती थीं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन, नगर पालिका के अधिकारी और व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। फैक्ट्री संचालक भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- MP: एसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने बेटे के साथ खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; दो साल में 56 आवेदन दे चुका

शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करेगी। साथ ही फैक्टरी में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी।

गनीमत रही कि आग लगने के समय फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्टरी में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed