फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   After a dispute with his wife, the husband consumed poison and made a live video.

Suicide in Guna: पत्नी को भेजा आखिरी वीडियो, फिर खा लिया जहर; गुना में युवक की दर्दनाक मौत

Sat, 04 Jul 2026 03:18 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 03:18 PM IST
सार

गुना के रामनगर गांव में 28 वर्षीय वल्लभ मीणा ने कथित पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते जहर खाकर जान दे दी। मौत से पहले पत्नी को भेजे वीडियो में उसने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
After a dispute with his wife, the husband consumed poison and made a live video.
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले 28 वर्षीय वल्लभ मीणा ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वल्लभ की शादी वर्ष 2018 में साक्षी मीणा से हुई थी। दोनों का एक छोटा बेटा है। शुरुआती वर्षों में पारिवारिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। करीब दस दिन पहले साक्षी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गईं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने वल्लभ के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने के बाद वल्लभ लगातार उसे मनाने की कोशिश करता रहा। उसने कई बार फोन कर पत्नी से घर लौटने और बच्चे से मिलने की बात कही, लेकिन बात नहीं बन सकी। परिजनों और दोस्तों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और काफी गुमसुम रहने लगा था। शुक्रवार शाम वल्लभ ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मध्यप्रदेश में 12 वीं कक्षा के छात्र को आठ माह में चार बार सांप ने काटा, हर बार सिर्फ इस वजह से बची जान

पुलिस के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले वल्लभ ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो और संदेश भेजा था। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए पारिवारिक परिस्थितियों और रिश्तों में आई दूरियों को जिम्मेदार बताया। उसने अपनी सास, साले और साले की पत्नी पर पत्नी को उसके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि उसे अपने बच्चे से बात नहीं करने दी गई और उसके खिलाफ शिकायत कराई गई, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया। वीडियो के अंत में वह जहरीला पदार्थ खाते हुए भी यही बातें दोहराता दिखाई देता है। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

क्या बोले थाना प्रभारी?
फतेहगढ़ थाना प्रभारी एसआई अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक द्वारा भेजे गए वीडियो, मोबाइल से मिले संदेश और परिजनों के बयानों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या बोले परिजन?
परिजनों का कहना है कि वल्लभ मेहनती युवक था और अपने बेटे से बेहद लगाव रखता था। वहीं, इस मामले में ससुराल पक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed