सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   After stealing in Jhalawar Rajasthan miscreants hid jewelery worth Rs 53 lakh in Guna Madhya Pradesh

MP News: गुना में खेत में गढ़े मिले 54 किलो चांदी के जेवरात, कीमत 53 लाख रुपये, जानें क्या है मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jul 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के झालावाड़ में व्यापारी के घर से चोरी हुए 53 लाख रुपये के चांदी के जेवरात मध्य प्रदेश के गुना जिले में मिले हैं। बदमाशों ने एक खेत में इन्हें गाढ़ दिया था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।  

After stealing in Jhalawar Rajasthan miscreants hid jewelery worth Rs 53 lakh in Guna Madhya Pradesh
पुलिस ने बरामद किए चांदी के जेवरात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने एक खेत से 54 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 53 लाख रुपए आंकी गई। बदमाशों ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के एक व्यापारी के घर से इन्हें चोरी किया था। इसके बाद गुना जिले के बीलाखेड़ी गांव में लाकर एक खेत में गाढ़ दिया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। इस तरह के मामले में यह पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

Trending Videos


गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के धरनावदा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि बीलाखेड़ी गांव में सगुन बाई पारदी के खेत में चांदी के जेवर गाढ़कर रखे गए हैं। सूचना पर एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे और धरनावदा थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने खेत में खुदाई कराई तो एक बड़ी पोटली मिली, जिसे खोलने पर कपड़े की अलग-अलग पोटलियों में चांदी के जेवर रखे हुए मिले। जेवरात का कुल वजन 54.300 किलो पाया गया। कपिल अग्रवाल नाम का आधार कार्ड भी पोटलियों में मिला, जिसके आधार पर गुना पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के गोवर्धनलाल बनवारी अग्रवाल नाम के व्यापारी के घर  चोरी की वारदात हुई थी। वे मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं और जेवर गिरवी रखने का भी काम करते हैं। वारदात के दिन 6 नकाबपोश बदमाश घर के एक कमरे की‎ खिड़की की जाली और एंगल काटकर अंदर ‎घुसे थे। इस कमरे में अलमारियां रखी हुई ‎थीं, जिनमें जेवरात रखे हुए थे। व्यापारी का परिवार पहली मंजिल पर ‎सोया हुआ था। इस दौरान बदमाशों ने अलमारियों के‎ लॉकर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed